भारत की हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बयान
मोहम्मद हफीज- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा है कि साउथ अफ्रीका ने अपना बदला ले लिया है। बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
सकलैन मुश्ताक-पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने तो सारी हदें पार कर दी। उन्होंने पाकिस्तानी शो मैं बेठकर कहा कि साउथ अफ्रीका ने भारत की ठीक ठाक बेइज्जती कर दी। उन्होंने भारत के खिलाफ ‘रगड़ा’ और ‘घसीटा’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।
शोएब अख्तर- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तानी शो में कहा कि भारत की बॉलिंग साउथ अफ्रीका के सामने एक्सपोज हो गई।
मोहम्मद आमिर- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के सामने एक्सपोज हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पहली बार इस वर्ल्ड कप में चेज करने उतरा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी को आमिर ने अहम बताया। इसके अलावा आमिर ने टॉप ऑर्डर में ज्यादा लेफ्ट हैंड बैटर को लेकर भी बयान दिया।














