हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 के मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका मिला। इस मैच में शाहीन ने अपनी क्लास दिखाई। शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। अब पाकिस्तानी पेसर के इस प्रदर्शन के बाद शाहिद अफरीदी ने शाहीन को लेकर एक और बयान दिया है।
शाहिद अफरीदी ने शाहीम को लेकर अब क्या कहा?
शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा,’मुझे उसे गुस्सा दिलाना था। अगले मैच में मुझसे पूछेंगे, मैं उसमें भी शाहीन को बिठा दूंगा अपनी टीम में नहीं रखूंगा। उसको इसी तरह गुस्सा दिलाना है। कुछ लोगों की इगो को मारो। कुछ लोगों को गुस्सा दिलाओ। शाहीन को जो दिमाग है ना मुझे बहुत अच्छी तरह पता है। मैंने अपनी बेटी को भी बता दिया था।’
दरअसल, शाहीन अफरीदी की शादी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से हुई है। शाहिद के ड्रॉप करने वाले बयान के बाद अंशा अपने पिता से नाराज हो गई थीं। इस बात का जिक्र खुद शाहिद अफरीदी ने किया। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी से कहा कि अगले मैच में आप उनकी (शाहीन अफरीदी) परफॉर्मेंस देखना।
कुछ लोगों के दिमाग के साथ खेलना पड़ता है…
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, ‘कुछ लोगों के दिमाग के साथ खेलना पड़ता है तो मैं खेल गया।’ हालांकि शाहीन अफरीदी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी पाकिस्तान इंग्लैंड से 2 विकेट से हार गया था। इस हार के बाद पाकिस्तान तकरीबन टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।













