• Technology
  • ‘मैं वादा करता हूं…’ Apple के 50 साल पूरे होने पर क्‍या करने वाले हैं ट‍िम कुक? खुद बताया

    Apple के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कन्‍फर्म किया है कि इस साल अप्रैल में ऐपल अपनी 50वीं साल‍गिरह मनाने की योजना बना रही है। टिम कुक ने एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में कहा कि मैं कुछ सेलिब्रेशन का वादा करता हूं। याद रहे कि कंपनी की स्‍थापना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कन्‍फर्म किया है कि इस साल अप्रैल में ऐपल अपनी 50वीं साल‍गिरह मनाने की योजना बना रही है। टिम कुक ने एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में कहा कि मैं कुछ सेलिब्रेशन का वादा करता हूं। याद रहे कि कंपनी की स्‍थापना 1 अप्रैल 1976 को कैलिफोर्निया के एक गैराज में हुई थी। स्‍टीव जॉब्‍स के अलावा, स्‍टीव वोन्‍ज‍ियाक और रोनाल्‍ड वेन ने ऐपल को शुरू किया था। आज दुनियाभर में ऐपल के ढाई अरब से ज्‍यादा डिवाइस एक्टिव हैं।

    क्‍या कहा टिम कुक ने?

    ऐपल अपनी 50वीं सा‍लग‍िरह मनाने की योजना बना रही है। यह बात कर्मचारियों के सामने रखते हुए टिम कुक ने कहा कि वह इस बारे में काफी सोच-व‍िचार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जब आप पिछले 50 साल के बारे में सोचते हैं तो दिल बहुत खुश हो जाता है।

    रिटायरमेंट भी नजदीक

    टिम कुक का रिटायरमेंट भी नजदीक आ रहा है। तमाम रिपोर्टों में पहले ही यह कहा जा चुका है कि इस साल ऐपल को उसका नया सीईओ मिल सकता है। क्‍या 50वीं सालग‍िरह ही वह मौका होगा जब टिम कुक, ऐपल की कमान को किसी और के हाथों में सौंप देंगे। रिपोर्टों के अनुसार, टिम कुक अपने उत्तराधिकारी को लेकर भी काफी उत्‍सुक दिखते हैं। कुक को यह जानने का जुनून है कि उनके कमरे में उनके बाद कौन बैठेगा। हालांकि उत्तराध‍िकारी के तौर पर कंपनी के हार्डवेयर चीफ जॉन टर्नस का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।

    iphone 18 सीरीज पर नजरें

    पूरी दुनिया की नजरें इस साल आने वाली Iphone 18 सीरीज पर भी टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आईफोन 18 सीरीज में कई प्रमुख बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह अपडेटेड चिपसेट और कैमरों के साथ आ सकती है। डिजाइन और डिस्‍प्‍ले में भी अपग्रेड मिल सकता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस साल नया फोल्‍ड भी लॉन्‍च करेगी। यह बुक स्‍टाइल में खुलने वाला या फ्लिप स्‍टाइल में खुलने वाला आईफोन हो सकता है।

    ऐपल की 50वीं सालगिरह पर क्‍या जश्‍न होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। हालांकि 2016 में जब कंपनी ने अपने 40 साल पूरे किए थे, तो चार दशकों में हुए बदलावों को सिर्फ 40 सेकंड में दिखा दिया था। इस बार कंपनी कुछ अलग कर सकती है। टिम कुक ने सेलिब्रेशन का वादा कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।