• International
  • मैक्रों के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारत आ रहे, उड़ान भरते ही पीएम मोदी का लिया नाम

    ब्राजीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा बुधवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा के ठीक बाद हो रहा है। राष्ट्रपति लूली दा सिल्वा नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ब्राजीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा बुधवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा के ठीक बाद हो रहा है। राष्ट्रपति लूली दा सिल्वा नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाई लेवल बैठक भी करेंगे। उनका भारत के बाद दक्षिण कोरिया भी जाने की योजना है। लूला दुनिया के उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिका के टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुलेआम आलोचना की थी। राष्ट्रपति लूला की यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के तुरंत बाद हो रही है।

    ब्राजील के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा पर क्या कहा?

    लूला दा सिल्वा ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर, हम अब भारत के लिए निकल रहे हैं। आने वाले दिनों में, मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर पर होने वाले समिट में हिस्सा लूंगा और हम ब्राजील और भारत के बीच सहयोग के नए मौकों पर बात करेंगे। वहां से, हम प्रेसिडेंट ली जे म्युंग के बुलावे पर, अपने देशों के बीच रिश्तों को और मज़बूत करने के लिए साउथ कोरिया जाएंगे।”

    भारत-ब्राजील व्यापार बढ़ाने पर जोर

    उन्होंने आगे लिखा, “भारत और साउथ कोरिया में, मेरे साथ ब्राज़ील के बिज़नेस करने वालों का एक डेलीगेशन भी होगा, जिसका मकसद हमारे कमर्शियल रिश्तों को और गहरा करना है। 2025 में, ब्राजील और भारत के बीच बाइलेटरल ट्रेड 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया, और दक्षिण कोरिया के साथ यह 10.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। हम दोनों देशों के साथ बाइलेटरल ट्रेड में बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश देखते हैं।”

    भारत ने ब्राजील के राष्ट्रपति की यात्रा पर क्या बताया

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने 12 फरवरी को एक बयान जारी कर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की यात्रा को लेकर जानकारी साझा की थी। इसमें बताया गया था कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक राजकीय यात्रा पर भारत में आ रहे हैं। राष्ट्रपति लूला 19 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले द्वितीय एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच 21 फरवरी 2026 को द्विपक्षीय बैठक होगी।

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे लूला
    राष्ट्रपति लूला की राजकीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उनसे मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी राष्ट्रपति लूला से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 फरवरी 2026 को ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा अतिथि के सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और वैश्विक दक्षिण से संबंधित मुद्दों सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।