• National
  • मैचिंग-मैचिंग, जब नेतन्याहू ने पीएम मोदी से कहा- मेरी पत्नी का भगवा रंग आपसे मैच कर रहा

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचे, जहां बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने रेड कार्पेट पर उनका भव्य स्वागत किया। नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया। इस स्वागत के दौरान पीएम मोदी और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचे, जहां बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने रेड कार्पेट पर उनका भव्य स्वागत किया। नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया। इस स्वागत के दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू की पत्नी के बीच दिलचस्प तरीके से हंसी मजाक भी हुए।

    जब नेतन्याहू ने कहा- आपका और मेरी पत्नी का भगवा मैचिंग-मैचिंग

    दरअसल, जब नेतन्याहू की पत्नी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया तो नेतन्याहू की नजर दोनों की ड्रेस पर पड़ी, फिर क्या था नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ मजाक कर लिया। नेतन्याहू ने कहा देखिए मेरी पत्नी का भगवा और आपका भी भगवा मैचिंग कर रहा है। फिर तीनों के बीच जमकर हंसी ठहाके चले।

    पीएम मोदी इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे

    भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की 10 साल में इजराइल की दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2017 में इजराइल का दौरा किया था। प्रधानमंत्री मोदी इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे।

    पीएम मोदी का यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई जैसे अन्य विदेशी नेताओं के नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करने के बाद हो रहा है। इस संबोधन के बाद, नेता एक निजी रात्रिभोज के लिए रवाना होंगे।

    इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

    पीएम मोदी और नेतन्याहू भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, नवाचार, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।