• Entertainment
  • मोदी सरकार का OTT पर चाबुक, ‘अश्‍लील कंटेंट’ वाले 5 ऐप्‍स ब्‍लॉक, हटाए गए थे 100 से ज्यादा सीरीज

    OTT पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक और अश्‍लील कंटेंट पर भारत सरकार ने चाबुक चलाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अश्लील’ और ‘वल्गर’ माने जाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया। यह फैसला तब लिया गया, जब इन प्‍लेटफॉर्म्‍स को पहले कई बार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    OTT पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक और अश्‍लील कंटेंट पर भारत सरकार ने चाबुक चलाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अश्लील’ और ‘वल्गर’ माने जाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया। यह फैसला तब लिया गया, जब इन प्‍लेटफॉर्म्‍स को पहले कई बार चेतावनी जारी की गई, लेकिन बावजूद इसके इन्‍होंने सेल्‍फ रेगुलेशन नहीं किया। ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म में मूडXVIP, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू ऐप शामिल हैं।

    केंद्र सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स 2021 और अश्लीलता के खिलाफ कानूनों के तहत इन प्लेटफॉर्म तक पहुंच को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इन नियमों का मकसद सार्वजनिक शालीनता की रक्षा करना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नैतिक मानकों को लागू करना है। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 का सेक्शन 69A, केंद्र सरकार को ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अध‍िकातर देता है।

    ये 5 OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स हुए ब्‍लॉक, अश्‍लील कंटेंट दिखाने के कारण एक्‍शन

    1. MoodXVIP
    2. Koyal Playpro
    3. Digi Movieplex
    4. Feel
    5. Jugnu

    पिछले साल जुलाई में भी कई ऐप्‍स पर हुई थी कार्रवाई

    हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए OTT प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले साल जुलाई 2025 में भी, केंद्र सरकार ने कथित तौर पर ‘अश्लील’, ‘वल्गर’ और ‘पोर्नोग्राफिक’ कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए कई ऐप्स और वेबसाइटों पर बैन लगा दिया था। यह कार्रवाई तब की गई, जब कंटेंट भारतीय कानूनों का ‘गंभीर उल्लंघन’ करते हुए पाया गया।

    दिखाए जा रहे कंटेंट में ‘कोई कहानी, थीम या सोशल मैसेज’ नहीं

    बताया जा रहा है कि जिन 5 OTT प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगाई गई है, उन पर ‘सेक्सुअल इशारे’ वाला कंटेंट और ‘नग्नता वाले सेक्सुअली एक्सप्लिसिट एक्ट’ के लंबे सीन दिखाए जा रहे थे। इन्हें ‘पोर्नोग्राफिक नेचर’ बताया गया। इन पर दिखाए जा रहे कंटेंट में ‘कोई कहानी, थीम या सोशल मैसेज’ नहीं था और इसमें ‘अश्लील और भद्दे’ दृश्‍य ज्यादा थे।

    मंत्रालय की चेतावनी को किया था नजरअंदाज

    मंत्रायल ने इस कार्रवाई से पहले इन प्लेटफॉर्म को चेतावनी दी थी, लेकिन नोटिस को नजरअंदाज किया गया और दूसरे डोमेन का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कंटेंट पब्लिश करना जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2024 में ब्लॉक किए गए पांच प्लेटफॉर्म ने नए वेबसाइट डोमेन पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करना शुरू कर दिया था।

    100 से ज्यादा वेब सीरीज हटाई गईं, पर फिर से अपलोड

    यह कार्रवाई मिनिस्ट्री, इंडस्ट्री बॉडी और एक्सपर्ट सहित अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत के बाद की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने OTT प्लेटफॉर्म्स को एडवाइजरी और रिमाइंडर जारी किए थे, जिसमें IT रूल्स, 2021 के तहत कोड ऑफ एथिक्स का पालन करने पर जोर दिया गया था। सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी का एक्शन डिजिटल पब्लिशर कंटेंट ग्रीवांस काउंसिल, जो एक सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी है, ने पहले कुछ शोज में एडिट करने का ऑर्डर दिया था, जिसमें कहा गया था कि कुछ सीन ‘बेस्वाद और अजीब’ थे। इसके बाद 100 से ज्यादा वेब सीरीज हटा दी गईं, लेकिन जांच में पाया गया कि कुछ को निगरानी से बचने के लिए उनके ओरिजिनल रूप में फिर से अपलोड किया गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।