• Entertainment
  • मोना सिंह बोलीं- मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक रोल करते, एक्ट्रेसेस की होती है ‘एक्सपायरी डेट’

    फिल्मी पर्दे पर अपने किरदार की उम्र की परवाह नहीं करने वाली एक्ट्र मोना सिंह का कहना है कि इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए एक ‘एक्सपायरी डेट’ तय कर दी गई है जबकि मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक भूमिकाएं निभाते रहे हैं। मोना सिंह ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेसेस को लेकर यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फिल्मी पर्दे पर अपने किरदार की उम्र की परवाह नहीं करने वाली एक्ट्र मोना सिंह का कहना है कि इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए एक ‘एक्सपायरी डेट’ तय कर दी गई है जबकि मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक भूमिकाएं निभाते रहे हैं।

    मोना सिंह ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेसेस को लेकर यह मानसिकता अजीब लगती है। क्रिटिक्स द्वारा नेटफ्लिक्स के शो ‘काला पानी’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और प्राइम वीडियो के शो ‘मेड इन हेवन-2’ में मोना सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। इसी के चलते वह अपने करियर के सबसे शानदार दौर का जश्न मना रही हैं।

    ‘अब मेहनत का फल चखने का समय आया’

    उन्होंने ‘मुंज्या’, ‘हैप्पी पटेल’ और अब ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। मोना अब सुदीप शर्मा के हिट नेटफ्लिक्स शो ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में एक महिला की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जोखिम उठाए हैं और अब मेहनत का फल चखने का समय आया है।

    ‘मैं अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं करती’

    सिंह ने पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं करती। सच में नहीं, क्योंकि मुझे खुद पर भरोसा है और मैं खुद को जानती हूं। मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, इसीलिए मैं जोखिम उठाती रहती हूं। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आप स्क्रीन पर इतनी उम्रदराज क्यों दिखती हैं? मैं कहती हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह वह किरदार है जिसे मैं निभा रही हूं और यह मुझे वाकई उत्साहित करता है।’

    मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक

    उनका कहना था, ‘लोग इस तरह से सोचते हैं….आप देखिए, ये केवल इस इंडस्ट्री में होता है जहां महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है। ये बहुत बुरा है। मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक और मुख्य भूमिकाएं निभा सकते हैं, महिलाएं ऐसा नहीं कर सकतीं। लेकिन मैंने कभी भी सही मायने में इसकी परवाह नहीं की।’

    ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में मोटा चश्मा पहनने वाली लड़की

    उन्होंने 2003 में महज 22-23 साल की उम्र में टेलीविजन पर अपने पहले ही धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में मोटा चश्मा पहनने वाली लड़की जस्सी की भूमिका से खूब नाम कमाया। उन्होंने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाकर फिल्मों में कदम रखा, जिसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी भी थे।

    ‘कोहरा 2’ का हिस्सा

    मोना सिंह ने कहा कि ‘कोहरा 2’ का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।