• National
  • यार शब्द से क्या हो गया? हमने कोई गाली थोड़ी… कांग्रेस के लोकसभा सांसद की ये कैसी सफाई

    नई दिल्ली : लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर रोक के बीच संदन में विपक्षी सदस्यों और सरकार की तरफ से मौजूद सांसदों की बीच हंगामा हुआ। विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने कथित तौर पर हाउस चेयर के लिए ‘यार’ शब्द का प्रयोग किया। हाउस चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर रोक के बीच संदन में विपक्षी सदस्यों और सरकार की तरफ से मौजूद सांसदों की बीच हंगामा हुआ। विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने कथित तौर पर हाउस चेयर के लिए ‘यार’ शब्द का प्रयोग किया। हाउस चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के सांसदों को फटकार भी लगाई। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से सांसद अमरिंदर राजा वडिंग की इस पर सफाई आई है।

    क्या कह रहे कांग्रेस सांसद?

    कांग्रेस सांसद वडिंग का कहना है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यार शब्द से क्या होगा। उन्हें कोई गाली थोड़ी दे दी हमने। उन्होंने कहा कि एक प्रोटोकॉल है, हम रोज प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। चेयर की तरफ आगे बढ़ने और कागज फेंकने की बात पर कांग्रेस सदस्य ने कहा कि मर्डर क्यों होता है? उन्होंने कहा कि यदि कोई मारता है या कुछ कहता है, उन्होंने हमें उकसाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अभी तो हमारे नेता ने बोलना शुरू ही किया था कि उन्हें बोलने से रोक दिया गया।

    हाउस चेयरमैन ने लगाई थी फटकार

    इससे पहले चेयर के लिए कथित तौर पर ‘यार’ शब्द का प्रयोग को लेकर हाउस चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे असंसदीय और आपत्तिजनक बताया था। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने विपक्ष के नेताओं से सख्ती से कहा था कि आप चेयर को यार नहीं कह सकते हैं। यह सदन है, आप इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

    इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की एक किताब (जो अभी प्रकाशित नहीं हुई है) से जुड़ी कुछ बातों पर चर्चा करना चाहते थे। हालांकि, हाउस चेयरमैन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे और चेयर ने बार-बार इस पर आपत्ति जताई। इसके चलते सदन में जोरदार हंगामा और शोर-शराबा हुआ।

    बीजेपी ने जताई आपत्ति

    बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद के रवैये को लेकर सवाल उठाया। पूनावाला ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस सांसद राजा वडिंग कह रहे हैं यार बोला स्पीकर को तो क्या हुआ। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह चौंकाने वाला है। संविधान और स्पीकर के अपमान को उचित ठहराया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।