• Sports
  • युवराज सिंह के नाम पर पहचान, 19 की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में ठोका शतक, न्यूजीलैंड को धुनने वाला कौन?

    चेन्नई: भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर रखे गए कनाडा के 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज सामरा इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। समरा ने बेहद कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम ग्रुप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    चेन्नई: भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर रखे गए कनाडा के 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज सामरा इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। समरा ने बेहद कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम ग्रुप स्टेज मुकाबले में युवराज ने न्यूजीलैंड जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ सेंचुरी ठोक दी है।

    न्यूजीलैंड की टीम को जमकर धुना

    कनाडा की इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप में जमकर कूटा है। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 58 गेंदों पर न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ अपनी सेंचुरी पूरी की। इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

    टी20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

    युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 19 साल और 141 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है। इस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। इस लिस्ट में तीसरा नाम भारत के सुरेश रैना का है।

    टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी:

    • 19 वर्ष 141 दिन – युवराज सामरा (कनाडा) बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2026
    • 22 वर्ष 127 दिन – अहमद शहजाद (पाकिस्तान) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
    • 23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना (भारत) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, 2010
    • 25 वर्ष 83 दिन – एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, चटोग्राम, 2014
    • 25 वर्ष 327 दिन – ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022

    युवराज सिंह को मानते हैं आदर्श

    दिलचस्प बात यह है कि सामरा अपने आदर्श युवराज सिंह से दो बार मिल चुके हैं। पहली बार 2019 में टोरंटो नेशनल्स के दौरान और दूसरी बार 2025 के ‘सुपर 60’ कार्यक्रम में। सामरा कहते हैं, ‘मेरे पिता हमेशा चाहते हैं कि मैं उनकी (युवराज सिंह) तरह खेलूं, लेकिन मैं उनका कॉपी नहीं बल्कि खुद का एक बेहतर वर्जन बनना चाहता हूं।’ उनकी इसी सोच और मेहनत ने उन्हें उम्र-दराज क्रिकेट से निकलकर सीधे सीनियर नेशनल टीम के मुख्य स्तंभ के रूप में स्थापित कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।