• National
  • यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट प्रवासी भारतीय, ‘बाबुश’ एंटोनियो कोस्टा का गोवा कनेक्शन क्या है?

    नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन की 18 साल से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा पूरी हो गई है और दोनों पक्षों ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए इस ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहलाने वाली संधि पर मुहर लगा दी है। इस ऐतिहासिक डील की घोषणा के वक्त यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन की 18 साल से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा पूरी हो गई है और दोनों पक्षों ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए इस ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहलाने वाली संधि पर मुहर लगा दी है। इस ऐतिहासिक डील की घोषणा के वक्त यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा ने भारत से अपने पुराने संबंधों का खुलासा कर सबको चौंका दिया है। उनका यह भारतीय कनेक्शन गोवा से जुड़ा हुआ है और सिर्फ दो पीढ़ी पुराना है।

    भारत में हैं एंटोनियो कोस्टा की जड़ें

    भारत के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के लिए यूरोपियन यूनियन की अगुवाई एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने साथ मिलकर की है। दोनों गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि की भी भूमिका निभा चुके हैं। इस संधि की घोषणा करते हुए यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट कोस्टा ने भारत के साथ अपने पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव का भी खुलासा किया है।

    ‘मैं एक प्रवासी भारतीय नागरिक भी हूं’

    यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट ने लोगों को चौंकाते हुए कहा, ‘मैं यूरोपियन काउंसिल का प्रेसिडेंट हूं, लेकिन मैं एक प्रवासी भारतीय नागरिक भी हूं।’ उन्होंने आगे कहा,’तब आप कल्पना कर सकते हैं कि मेरे लिए इसका विशेष मतलब है। मुझे गोवा में मेरी जड़ों पर काफी गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया था और यूरोप एवं भारत के बीच का कनेक्शन मेरे लिए कुछ ही निजी है।’

    कोस्टा का गोवा कनेक्शन क्या है?

    गोवा पहले एक पुर्तगाली कॉलोनी था। कोस्टा के दादा का जन्म गोवा में ही हुआ था और उन्होंने अपने जीवन का अधिकतर हिस्सा वहीं बिताया। एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा के पिता ऑरलैंडो दा कोस्टा एक जाने-माने लेखक थे, जिनके कार्यों में गोवा की गहरी छाप दिखती रही। वह आज भी कोंकणी उपनाम ‘बाबुश’ से जाने जाते हैं।

    2 अरब लोगों का एक फ्री ट्रेड जोन बना

    इससे पहले यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने इस ऐतिहासिक ट्रेड डील के पूरे होने की घोषण की, जिसमें करीब 18 साल लग गए। लेयेन बोलीं, ‘यूरोप और भारत आज इतिहास बना रहे हैं। हमनें मदर ऑफ ऑल डील्स पूरी कर ली है। हमने 2 अरब लोगों का एक फ्री ट्रेड जोन बनाया है, जिसमें दोनों ही पक्षों को फायदा होना है। यह तो केवल शुरुआत है। हम हमारे रणनीतिक संबंधों में और मजबूत होकर उभरेंगे।’ इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समझौते का स्वागत किया और कहा कि इससे भारत में दुनिया का विश्वास बढ़ेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।