UAE ने Trade Deal पर क्या कहा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा कि हम भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच हुए ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हैं। यह ‘इकोनॉमिक पार्टनरशिप का एक ऐसा मॉडल है, जो सस्टेनेबल ग्रोथ और खुशहाली का समर्थन करता है। हमें उम्मीद है कि UAE की EU के साथ चल रही बातचीत सकारात्मक अंत पर जाकर रुकेगी। इससे दोनों पक्षों के बीच भारत और यूरोपीय संघ जैसे समझौते पर साइन किए जाएंगे।
Bilateral Trade को मिलेगा बढ़ावा
UAE ने भारत के साथ कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप समझौते (CEPA) की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने इसे आपसी हितों, बेहतर आर्थिक इंटीग्रेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए एक एडवांस्ड मॉडल का उदाहरण बताया। मुक्त व्यापार की द्विपक्षीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका है। इसलिए UAE अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा। वह रणनीतिक आर्थिक साझेदारी और मजबूत आर्थिक सहयोग का समर्थन करता रहेगा।
India-EU डील से भारत को क्या फायदा
- मोबिलिटी पैक्ट छात्रों के साथ-साथ कर्मचारियों और भारतीय रिसर्चर्स के लिए नए रास्ते खोलेगा।
- भारतीयों को विदेश में ज्यादा काम मिलेगा तो आगे भारत में NRI से आने वाला पैसा बढ़ जाएगा।
- भारतीय निर्यात के 99% से ज्यादा सामान को तरजीह मिलेगी।
- भारत में प्रोडक्शन और सर्विस की गुणवत्ता में सुधार होगा।
- भारत में यूरोप के प्रोडक्ट से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लोगों को फायदा होगा।
- MSMEs और स्टार्टअप्स को वैश्विक सहयोग के नए अवसर मिलने की उम्मीद।
India-EU डील से यूरोप को क्या फायदा
- भारत निर्यात होने वाले 90 फीसदी से ज्यादा सामान पर शुल्क कम होगा।
- यूरोपीय देशों को लगभग 4 अरब यूरो की बचत होगी।
- यूरोप के उच्च तकनीक वाले सामान भारत में आसनी से उपलब्ध होंगे।
USA ने India-EU ट्रेड डील पर क्या कहा
बता दें कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि इस डील से पता चलता है कि यूरोप ने अपने व्यापारिक हितों को यूक्रेन के लोगों के लिए अपनी चिंता से पहले रखा है। मुझे यूरोपीय लोग बड़े निराशाजनक लगे। ट्रेड डील से साफ होता है कि यूरोपीय संघ ने पिछले साल भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने के वॉशिंगटन के फैसले का साथ क्यों नहीं दिया। यूरोप हमारे साथ शामिल नहीं होना चाहता था। अब पता चला है कि वे यह डील चाहते थे। इसलिए जब भी आप किसी यूरोपीय को यूक्रेन के लोगों के महत्व के बारे में बात करते सुनें तो याद रखें कि उन्होंने यूक्रेन के लोगों से पहले व्यापार को रखा।













