बांग्लादेश-लियोनार्डो डील पर ताजा जानकारी क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो एयरक्राफ्ट के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट मार्केटिंग और सेल्स टॉमासो पानी ने कहा कि बांग्लादेश एयर फोर्स 10x यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने के लिए इटली के लियोनार्डो S.P.A. के साथ एडवांस बातचीत कर रही है। हालांकि, बांग्लादेश की ओर से इस बातचीत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बांग्लादेश अपनी वायुसेना के लिए 10 से ज्यादा यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीद सकता है। यह विमान तकनीक के मामले में काफी अडवांस है और लियोनार्डो लंबे समय से इस विमान की बिक्री को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान को जानें
यूरोफाइटर टाइफून एक मल्टीनेशनल ट्विन-इंजन, सुपरसोनिक, कैनार्ड डेल्टा विंग, मल्टीरोल फाइटर जेट है। यूरोफाइटर टाइफून को मूल रूप से एक एयर-सुपीरियरिटी फाइटर जेट के रूप में डिजाइन किया गया था। इस लड़ाकू विमान का डेवलपमेंट एयरबस, बीएई सिस्टम्स और लियोनार्डो के एक ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी ने किया है। ये तीनों कंपनियां यूरोफाइटर जगदफ्लुगजेग जीएमबीएच के माध्यम से परियोजना के तहत यूरोफाइटर टाइफून का निर्माण करती हैं। यूरोफाइटर टाइफून परियोजना में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। ये सभी देश यूरोफाइटर टाइफून का संचालन भी करते हैं।
यूरोफाइटर टाइफून से भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन?
बांग्लादेश के यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने से पूर्वोत्तर में भारत की परेशानी बढ़ सकती है। यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान अपने रडार से पूर्वोत्तर के राज्यों में भारतीय हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों की जासूसी कर सकता है। इतना ही नहीं, यह लड़ाकू विमान तकनीकी रूप से भारत के स्वदेशी एलसीए तेजस से श्रेष्ठ है। बांग्लादेश यूरोफाइटर टाइफून को खासतौर पर भारत से लगी सीमा पर तैनाती के लिए खरीद सकता है। ऐसी आशंका है कि बांग्लादेश यूरोफाइटर टाइफून को भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास स्थित लालमनिरहाट एयरबेस पर तैनात कर सकता है।













