• Entertainment
  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड, OTT पर मिली इसे बमफाड़ डील

    एक तरफ जहां सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने कमाई के रेकॉर्ड्स जमकर तोड़े हैं वहीं ओटीटी पर भी ये फिल्म बवाल काट रही है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लोग बेशुमार प्यार जता रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक तरफ जहां सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने कमाई के रेकॉर्ड्स जमकर तोड़े हैं वहीं ओटीटी पर भी ये फिल्म बवाल काट रही है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लोग बेशुमार प्यार जता रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ ने ओटीटी राइट्स के मामले में भी एक नया रेकॉर्ड बना डाला है।

    बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ‘धुरंधर’ ने हाल ही में 30 जनवरी को ओटीटी पर एंट्री कर ली है। खबर है कि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार को बेच दिए गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो स्टूडियोज ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स का वैल्युएशन बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

    ‘धुरंधर’ से डबल ‘धुरंधर 2’ की डील

    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पहले भाग की रिलीज से पहले ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को एक साथ 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। चूंकि इस फिल्म को लेकर मेकर्स को कॉन्फिडेंस था, अपनी फिल्म पर उन्हें पूरा भरोसा था इसलिए जियो स्टूडियोज ने पहले पार्ट यानी ‘धुरंधर’ की रिलीज का इंतजार किया। अब फिल्म के सिर्फ दूसरे पार्ट के लिए अकेले 150 करोड़ रुपये की डील करने की खबर है।

    ‘धुरंधर 2’ के लिए 150 करोड़ रुपये की डील मिली

    बता दें कि ये राशि ‘धुरंधर’ की डील से ठीक डबल है। यानी यह नेटफ्लिक्स की तरफ से पहले भाग को खरीदने के लिए किए गए पेमेंट से दोगुना है। सूत्रों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ पार्ट वन के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बेचे गए थे और अब दूसरे पार्ट के लिए 150 करोड़ रुपये की डील मिली है।

    जियो स्टूडियोज’ की सबसे बड़े डिजिटल डील में एक

    इस 150 करोड़ रुपये की डील को ‘जियो स्टूडियोज’ की पिछले कुछ सालों के सबसे बड़े डिजिटल डील में से एक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता और दर्शकों की डिमांड को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को इतनी बड़ी कीमत चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    ‘धुरंधर 2’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

    यहां बताते चलें कि ‘धुरंधर’ के सीक्वल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया है । ये जासूसी-एक्शन फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया गया है कि इस सीक्वल के टीजर को सेंसर बोर्ड (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से पहले ही मंजूरी दे दी गई है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ये टीजर 1 मिनट से थोड़ा अधिक लंबा है और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है। हालांकि पहले उम्मीद थी कि बॉर्डर 2 के रिलीज के साथ टीजर को दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ की कहानी ‘धुरंधर’

    5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है। अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी ये जासूसी एक्शन थ्रिलर में एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी है जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी की राजनीति में घुसपैठ करता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।