• Entertainment
  • रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, तलाश में जुटी पुलिस

    एक्टर रणवीर सिंह को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। यह वॉइस नोट रणवीर के मैनेजर को अमेरिका के नंबर से भेजा गया था। इस घटना के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर रणवीर सिंह को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। यह वॉइस नोट रणवीर के मैनेजर को अमेरिका के नंबर से भेजा गया था। इस घटना के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

    इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। साथ ही बताया कि रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया था। वॉइस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मालूम हो कि जिस अमेरिकी नंबर से रणवीर को फिरौती के लिए वॉइस नोट पर धमकी दी गई थी, उसकी जांच के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क किया था।

    वॉइस नोट की जांच, हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती आवाज

    ‘एनडीटीवी’ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने ही रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा था और 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। जब वॉइस नोट की जांच की गई, तो आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती लगी। मालूम हो कि रणवीर सिंह को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद 2 फरवरी 2026 को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था।

    रणवीर सिंह के मैनेजर ने दर्ज करवाई एफआईआर, लुकआउट नोटिस जारी

    वहीं, मंगलवार, 17 फरवरी को पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कई धमकी भरे फोन किए थे, जिनमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस से जब यह कन्फर्म हो गया कि आवाज हैरी बॉक्सर की है, तो मामला दर्ज किया गया। साथ ही हैरी बॉक्सर के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया है।

    दर्ज एफआईआर में यह बोले रणवीर सिंह के मैनेजर

    हैरी बॉक्सर के कनाडा में छिपे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह के सोशल मीडिया हैंडलर और मैनेजर विजय सुब्रमण्यन, जो आर्टिस्ट नेटवर्क के संस्थापक और ग्रुप सीईओ हैं, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके बयान के आधार पर, क्राइम ब्रांच की साउथ रीजन की साइबर सेल ने 17 फरवरी को हैरी बॉक्सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। साउथ रीजन की साइबर सेल और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि सुब्रमण्यन को 10 फरवरी को एक इंटरनेशनल नंबर से दो-तीन धमकी भरे कॉल आए। जब उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया, तो कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया, और तीन वॉइस नोट छोड़े। साथ ही 20 करोड़ रुपये की मांग की।

    रणवीर सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा, सतर्क रहने की सलाह

    पुलिस ने बताया कि रणवीर सिंह के मैनेजर सुब्रमण्यन को उनके मोबाइल फोन पर +340 से शुरू होने वाले एक इंटरनेशनल नंबर से कई कॉल आए, जो एक कंट्री कोड है और माना जाता है कि यह वर्जिन आइलैंड ग्रुप से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद रणवीर के मैनेजर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। साथ ही रणवीर सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रणवीर को सलाह दी गई है कि वह शूट के दौरान सफर करते समय सावधान रहें।

    रणवीर सिंह तू कुछ बात बोलके मुकर गया ना ठीक है, या तो तू उस बात पर वापस आजा, इसलिए नहीं तो मुकरने की सजा क्या होती है वो तुझे बताएंगे। इसलिए वॉइस नोट छोड़ रहे हैं तेरे लिए। रोहित शेट्टी और तू लाइन पर आजा… और पूरे बॉलीवुड को बोल रहे हैं। आज जो पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है मैंने और मेरे भाई ने मरीना ग्रैंड और सुखदेव की दुकान पर फायरिंग की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं।
    वॉइस नोट में रणवीर सिंह को भेजी गई थी ये धमकी

    विदेशी हैंडलर आरजू बिश्नोई की भूमिका की भी जांच

    पुलिस इस मामले में विदेशी हैंडलर आरजू बिश्नोई की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो कथित तौर पर भारत के बाहर से शूटरों को निर्देश और लॉजिस्टिक्स मुहैया कराता है। रोहिते शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद जारी सोशल मीडिया पोस्ट में आरजू का नाम सामने आया था, जबकि बॉक्सर का नाम रणवीर सिंह को धमकी भरे वॉइस मैसेज भेजने के मामले में सामने आया।

    रणवीर सिंह को भेजे थे कई लंबे वॉइस नोट

    बॉक्सर ने लंबे वॉइस नोट छोड़े थे, जिनमें कहा था कि अगर एक्टर ने बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां इसके परिणाम को याद रखेंगी। उसने वॉइस नोट में कहा था, ‘रणवीर सिंह तू कुछ बात बोलके मुकर गया ना ठीक है, या तो तू उस बात पर वापस आजा, इसलिए नहीं तो मुकरने की सजा क्या होती है वो तुझे बताएंगे। इसलिए वॉइस नोट छोड़ रहे हैं तेरे लिए। रोहित शेट्टी और तू लाइन पर आजा… और पूरे बॉलीवुड को बोल रहे हैं। आज जो पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है मैंने और मेरे भाई ने मरीना ग्रैंड और सुखदेव की दुकान पर फायरिंग की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं।’

    कौन है हैरी बॉक्सर?

    हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है, पर कभी वह पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और साथ में बॉक्सिंग भी करता था। इसी कारण उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ गया। लेकिन बाद में जब वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया, तो धमकी देने का काम करने लगा। बताया जाता है कि जेल में रहने के दौरान उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संपर्क हुआ था। हैरी बॉक्सर के खिलाफ सीकर, ढोलपुर, जयपुर, करौली और अलवर में हत्या और हमले के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।