शनिवार सुबह तक रश्मिका की शादी की पोस्ट को ही चौंका देने वाले 23.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे। विजय की पोस्ट को 18.4 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। दोनों के अकाउंट पर कुल मिलाकर 41.6 मिलियन लाइक्स हो गए हैं। इसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शादियों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फोटो पर लाइक्स
विजय की पोस्ट को अकेले ही 18.1 मिलियन लाइक्स मिले, जबकि रश्मिका की पोस्ट को इससे भी कहीं अधिक 22.6 मिलियन लाइक्स मिले, जो इस कपल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी शादी के प्रति लोगों की जबरदस्त खुशी को दिखाता है। उनकी इस उपलब्धि ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिनकी शादी की तस्वीरों को मिलाकर 27.5 मिलियन लाइक्स मिले थे। कियारा की ‘परमानेंट बुकिंग’ वाली तस्वीर वाली पोस्ट को 15.7 मिलियन लाइक्स मिले थे, जबकि सिद्धार्थ की शादी की पोस्ट को 11.8 मिलियन लाइक्स मिले थे।
इन कपल्स का तोड़ा रिकॉर्ड, कोहली भी फेल
- कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा- 27.5 मिलियन लाइक्स
- आलिया-रणबीर- 14 मिलियन लाइक्स
- कटरीना-विक्की- 12.6 मिलियन लाइक्स
- अनुष्का-विराट- 7.8 मिलियन लाइक्स
- विराट कोहली, टी20 वर्ल्ड कप 2024- 22.8 मिलियन लाइक्स
आलिया-रणवीर से लेकर कटरीना-विक्की पिछड़े
बाकी मशहूर हस्तियों की शादियां, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (14 मिलियन लाइक्स), कटरीना कैफ और विक्की कौशल (12.6 मिलियन लाइक्स), और अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (7.8 मिलियन लाइक्स) की शादियां शामिल हैं, अब विजय और रश्मिका ने इन सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट कोहली का वर्ल्ड कप वाला रिकॉर्ड भी टूटा
इस कपल को दुनियाभर से प्यार मिल रहा है। शादियों के अलावा भी इसने एक रिकॉर्ड तोड़ा है और वो है किंग कोहली का। इस पोस्ट ने आधिकारिक तौर पर विराट कोहली की 2024 टी20 विश्व कप जीत की यादगार पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिसे लगभग 22.8 मिलियन लाइक मिले थे और जो लंबे समय से सबसे अधिक पसंद की जाने वाली तस्वीर मानी जाती थी।
विजय और रश्मिका का रिसेप्शन
शादी की बात करें तो, उदयपुर में विजय और रश्मिका एक-दूजे के हो गए। जश्न का सिलसिला 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन के साथ जारी रहेगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। दुनिया भर के फैंस इस कपल की शादी के बाद की झलकियां देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।














