• Entertainment
  • राजकुमार राव का फूला चेहरा देखकर परेशान हो उठे फैन्स, एक्टर ने बताया- क्यों बढ़ाया 9-10 किलो वजन

    राजकुमार राव का बदला हुआ लुक इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है। फैन्स उनका चेहरा देखकर उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो उठे हैं। हालांकि जो फैन इस वक्त उन्हें लेकर परेशान हैं उन्हें बता दें कि फिल्म ‘निकम’ की वजह से उनका ये हाल है। दरअसल इस फिल्म के लिए उन्होंने 9-10


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राजकुमार राव का बदला हुआ लुक इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है। फैन्स उनका चेहरा देखकर उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो उठे हैं। हालांकि जो फैन इस वक्त उन्हें लेकर परेशान हैं उन्हें बता दें कि फिल्म ‘निकम’ की वजह से उनका ये हाल है। दरअसल इस फिल्म के लिए उन्होंने 9-10 किलो वजन बढ़ाया है जिसके बाद उनका चेहरा काफी बदला हुआ दिख रहा है।

    बता दें कि राजकुमार राव ने हाल ही में ‘बोलती खिड़कियां’ शॉर्ट फिल्म महोत्सव में अपने नए लुक से फैन्स को हैरान कर दिया। एक्टर ने साफ किया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाया था और अब सौरव गांगुली की फिल्म के लिए वजन घटाने की तैयारी कर रहे हैं।

    यह नया लुक उज्ज्वल निकम पर बन रही बायोपिक का हिस्सा

    पिछले कुछ दिनों से राजकुमार राव के बदले लुक पर काफी चर्चा हो रही है। अब एक्टर ने 16 फरवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने बदले हुए लुक पर अपनी बात रखी है। उन्होंने खुद बताया कि उनका यह नया लुक उज्ज्वल निकम पर बन रही बायोपिक का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी पहचान मेरी कला से है। मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक #निकम की शूटिंग पूरी की है और हां इसके लिए मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े, जो मुझे बहुत पसंद हैं।’

    मेरी पहचान मेरी कला से है। मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक निकम की शूटिंग पूरी की है और हां इसके लिए मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े
    राजकुमार राव

    ‘मैं प्रोस्थेटिक्स में यकीन नहीं करता’

    उन्होंने कहा, ‘मैं प्रोस्थेटिक्स में यकीन नहीं करता, क्योंकि मैं अपनी मेहनत से मनचाहा लुक पा सकता हूं, जैसा कि मैंने निकम में किया है। चाहे वजन बढ़ाने की बात हो या फिर बूढ़ा दिखना हो (किसी खास उम्र का किरदार निभाने के लिए), या अपने बालों को पतला करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे, लेकिन सभी ने मुझे BOSE के लिए भी आधा गंजा न होने और उतना वजन न बढ़ाने के लिए कहा था, या ट्रैप्ड के लिए खाना न छोड़ने और इतना वजन कम न करने के लिए कहा था, या श्रीकांत के दौरान कैमरे बंद होने पर भी न देख पाने वाले व्यक्ति की तरह व्यवहार न करने के लिए कहा था।

    राजकुमार राव बोले- मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइयां खा रहा था

    राजकुमार राव ने अपने सख्त डाइट रूटीन पर भी बातें की। उन्होंने कहा, ‘निकम के लिए मुझे करीब 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइयां खा रहा था। मेरे पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी…किरदार में ढलने के लिए किसी भी तरह की ग्लैमरस चीज का इस्तेमाल न करना।’

    निकम के लिए मुझे करीब 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइयां खा रहा था। मेरे पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी
    राजकुमार राव

    ‘गांगुली के किरदार में ढलने का समय’

    उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद है, जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे, तो आपको मेरी सारी मेहनत नजर आएगी। अब बदलाव का दौर है और इन अतिरिक्त किलो को कम करने और गांगुली के किरदार में ढलने का समय है। हमारे अपने दादा। मैं हमेशा आपको अपने काम से कनेक्ट रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा। ढेर सारा प्यार।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।