• Entertainment
  • राजपाल यादव की सलमान और अक्षय ने कर्ज चुकाने में की मदद? पत्नी राधा बोलीं- नाम और रकम नहीं बता सकती

    हाल ही सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो अचानक वायरल होने लगा, जिसमें वह सलमान खान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो राजपाल यादव के जेल से बाहर आने के बाद का है, और उन्हें चेक बाउंस केस में जमानत मिल गई है। लेकिन वह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हाल ही सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो अचानक वायरल होने लगा, जिसमें वह सलमान खान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो राजपाल यादव के जेल से बाहर आने के बाद का है, और उन्हें चेक बाउंस केस में जमानत मिल गई है। लेकिन वह वीडियो साल 2018 का निकला, जिसमें राजपाल बोल तो सलमान के लिए ही रहे थे, पर वह अपनी जमानत पर नहीं, बल्कि सलमान को काला हिरण केस में मिली जमानत पर बोल रहे थे। राजपाल यादव अभी जेल में ही हैं। उनकी पत्नी राधा यादव ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा कि सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी को होगी। हालांकि, जब राधा यादव से पूछा गया कि क्या सलमान खान और अक्षय कुमार ने राजपाल की कर्ज चुकाने में मदद की है, तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया।

    राजपाल यादव की पत्नी बोलीं- पूरा परिवार साथ है

    हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में राधा यादव से जब पूछा गया कि अभी राजपाल यादव कैसे हैं, तो वह बोलीं, ‘जो मुझे अभी तक समझ आ रहा है, तो उस हिसाब से वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार इस वक्त साथ है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं।’

    जो मुझे अभी तक समझ आ रहा है, तो उस हिसाब से राजपाल जी ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार इस वक्त साथ है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं।
    राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव

    सलमान-अक्षय ने की मदद? राधा का नाम और रकम बताने से इनकार

    ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने राजपाल यादव का कर्जा चुका दिया है। कई और एक्टर्स ने राजपाल की आर्थिक मदद की है। इस पर राधा बोलीं, ‘मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती, लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगी कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने आगे आकर सपोर्ट किया है। इस समय मैं नाम और रकम नहीं बता सकती।’

    ‘राजपाल जी खुद मीडिया से बात करेंगे और बताएंगे’

    राधा यादव ने आगे कहा, ‘हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही रिहा हो जाएंगे। अभी मैं बस इतना ही कह सकती हूं। राजपाल जी के रिहा होने के बाद, वह आपसे और मीडिया से बात करेंगे और वही इस मामले पर और स्पष्टीकरण दे सकेंगे।’

    राजपाल यादव की इन सेलेब्स ने की मदद, भाई बोला- पैसे नहीं आए

    मालूम हो कि राजपाल यादव अभी 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। अभी तक जिन सेलेब्स ने राजपाल यादव की मदद की है, उनमें सोनू सूद, गुरुमीत चौधरी, मीका सिंह, केआरके, सलमान खान, अक्षय कुमार,अजय देवगन, डेविड और वरुण धवन के अलावा राजनेता तेज प्रताप यादव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राव इंद्रजीत सिंह यादव का नाम सामने आया, जिन्होंने एक्टर की आर्थिक मदद की। अकेले इंद्रजीत सिंह यादव ने ही राजपाल यादव को 1.1 करोड़ रुपये की मदद दी, जो जेम्स टून म्यूजिक के मालिक हैं। हालांकि, राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव का कहना था कि अभी तक सिर्फ बयानबाजी है, किसी ने भी मदद नहीं की है क्योंकि बैंक अकाउंट में एक रुपया भी नहीं आया है। वहीं, राजपाल की पत्नी राधा के मुताबिक, बहुत लोगों ने सपोर्ट किया है, पर वह नाम और राशि का खुलासा नहीं कर सकतीं।

    5 फरवरी को राजपाल ने किया था सरेंडर

    राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, और इससे पहले वह जेल सुप्रिटेंडेंट के आगे भावुक हो गए थे और कहा था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई दोस्त नहीं हैं और मैं अकेला हूं, क्या कर सकता हूं। इसके बाद सोनू सूद ने एक्टर की मदद का ऐलान किया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल यादव को सपोर्ट करने की अपील की थी।

    12 फरवरी को कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, लगाई थी फटकार

    वहीं, राजपाल यादव की जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी, पर इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और एक्टर को फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा था कि आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपना वादा नहीं निभाया। उन्होंने राजपाल यादव से पूछा था कि वह सजा को रद्द करने और जमानत की मांग क्यों कर रहे हैं, जबकि खुद उन्होंने ही पैसै उधार लिए और फिर वापस करने का खुद ने ही वादा किया था। राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया था कि एक्टर मामला सुलझाना चाहते हैं और अभी तक 3 करोड़ रुपये की राशि चुका दी है। लेकिन कोर्ट ने यह कहकर राजपाल यादव को फटकार लगाई कि आपको 20-25 मौके दिए गए। आपने ही याचिका दायर की थी और कहा था कि पैसे लौटाएंगे, पर कई साल तक नहीं लौटाए। कोर्ट ने कहा कि राजपाल को बताना होगा कि उन्हें पैसे देने में देरी क्यों हुई? इस मामले पर सुनवाई 16 फरवरी को होगी।

    राजपाल यादव क्यों हैं तिहाड़ जेल में? क्या है चेक बाउंस केस?

    राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म फ्लॉप हुई तो वो पैसे भी डूब गए और राजपाल यादव वापस नहीं कर पाए। राजपाल कर्ज में डूब गए और उन्होंने लोन लेते वक्त जो भी चेक कंपनी को दिए थे, वो बाउंस हो गए। जब समय रहते राजपाल यादव पैसे नहीं लौटा पाए, तो कंपनी ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बाद में दोनों पार्टियों के बीच समझौते की बात हुई, पर उसके बाद भी एक्टर रकम नहीं लौटा पाए। इससे कर्ज बढ़ता गया और रकम 9 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को 6 महीने जेल की सजा सुनाई थी। राजपाल ने इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की। वहां उन्हें कई बार राहत और मौके मिले, पर फिर भी पैसे नहीं लौटा पाए। तब कोर्ट को 4 फरवरी को राजपाल यादव को सरेंडर का आदेश देना पड़ा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।