उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने दोस्त राजपाल यादव की परेशानियों के बारे में पता चला है। वह जेल में हैं। उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए। मुझे पता है कि बहुत से लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मैं भी उन्हें 5 लाख रुपये भेज रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी।’
राजपाल यादव चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में राहत के लिए दायर अपनी अंतिम समय की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद छह महीने की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।
मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव के लिए आए स्टार्स
इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद जैसे कई बॉलीवुड सितारे राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में SCREEN से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई जानी-मानी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा, ‘राजपाल यादव की मदद के लिए बहुत से लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना समर्थन दिया है। अभी हाल ही में मेरी डेविड धवन से बात हुई थी। उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।’
गुरु रंधावा ने भी की घोषणा
गुरु रंधावा ने यह भी घोषणा की है कि उनके आने वाले एक म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव नजर आएंगे। वहीं, तेजप्रताप यादव ने उन्हें पहले ही 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। केआरके की बात करें तो उन्होंने कहा था कि वो राजपाल को 10 लाख रुपये देंगे। राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल को 1.1 करोड़ देने के लिए कहा।
कुल मिलाकर कितने रुपये हुए
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने चुपके से राजपाल के लिए 10 लाख रुपये भिजवाए हैं। मीका सिंह की बात करें तो उन्होंने 11 लाख रुपये देने की बात कही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो, जो सामने आया अमाउंट है, उसे मिलाकर अब तक पूरे 1 करोड़ 57 लाख रुपये हो गए हैं। अब तक देखा जाए तो कुल 13 लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्ज
2010 में, राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। ये अब 9 करोड़ हो गया है। अपना कर्ज चुकाने से पहले, राजपाल यादव ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि उनके पास बकाया राशि चुकाने के लिए न तो पैसे हैं और न ही कोई और साधन। उन्होंने कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने साथियों से मदद मांगी, तो उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री में हर कोई अपने दम पर है।’













