• Entertainment
  • राजपाल यादव को तेजप्रताप यादव से मिली ₹11 लाख की मदद, लालू यादव के बेटे बोले- मैं उनके साथ खड़ा हूं

    बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस वक्त चेक बाउंस केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर करना पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास न तो पैसे हैं और न कोई दोस्त। वह अकेले हैं और इस मुश्किल घड़ी से उन्हें खुद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस वक्त चेक बाउंस केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर करना पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास न तो पैसे हैं और न कोई दोस्त। वह अकेले हैं और इस मुश्किल घड़ी से उन्हें खुद ही बाहर निकलना होगा। लेकिन सोन सूद फिर मसीहा बनकर आए और उन्होंने एक्टर की मदद करने के लिए सबसे अपील की। इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने X हैंडल पर पोस्ट किया। उसमें लिखा, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

    मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
    तेजप्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, JJD

    राजपाल यादव को मिली तेजप्रताप यादव से मदद

    तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा, ‘मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।’ बता दें कि ये उनकी प्रति पहली मदद है, जो राजनेता की तरफ से आई है।

    मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।
    तेजप्रताप यादव, JJD

    सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए कहा

    इसके पहले सोनू सूद ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘राजपाल यादव एक ऐसे एक्टर हैं, जो इंडस्ट्री में कई साल तक यादगार भूमिकाएं दी हैं। टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से, कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए– प्रड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथ में काम करने वालों के लिए – एकजुट होने का समय है। एक छोटा-सा साइनिंग अमाउंट, जो अभी देकर आगे भविष्य में काम के बदले एडजस्ट हो सकता है। ये चैरिटी नहीं, बल्कि सम्मान के तौर पर है। जब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को ये याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, बल्कि उससे बढ़कर हैं।’

    ब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को ये याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, बल्कि उससे बढ़कर हैं।
    सोनू सूद, एक्टर

    राजपाल यादव क्यों जेल गए?

    बता दें कि राजपाल यादव जिस केस में जेल गए थे, वो मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। और इसके लिए उन्होंने ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। अब फिल्म तो फ्लॉप हो गई और वह रकम लौटा नहीं पाए। जिसके बाद कंपनी ने एक्टर के खिलाफ केस कर दिया। और आरोप लगाया कि उनका दिया हुआ चेक भी बाउंस हो गया। मामला कोर्ट पहुंचा और एक्टर को कई नोटिस भी भेजे गए। रकम देने की किश्तें भी तय हुईं लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। और अब कर्ज की रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।