कमाल आर खान उर्फ केआरके, जिन्होंने खुद राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की मदद की है, ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ राजपाल यादव के भाई ने कहा कि उन्हें किसी से अभी तक कोई पैसे नहीं मिला है। सभी लोग पब्लिसिटी के लिए राजपाल यादव की मदद करने की खबर फैला रहे हैं। उनके भाई ने कहा है कि उन्हें सिर्फ सोनू सूद पर यकीन है और वह इस बात को लेकर पूरी तरह श्योर हैं कि आज उन्हें सोनू 1-2 करोड़ रुपये देंगे। देखते हैं कि सोनू भाई उन्हें पैसे देते हैं या नहीं।’
केआरके ने राजपाल यादव केस पर कहा
इसके पहले केआरके ने कहा था, ‘केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है। इसलिए उनकी पत्नी को जेल क्यों नहीं हुई? उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं। राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया। कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते।’
राजपाल यादव के भाई ने कहा- नहीं मिले पैसे
बता दें कि एक्टर के भाई श्रीपाल यादव ने ‘दैनिक भास्कर’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि कि उन्हें मदद का पैसा नहीं मिला है। और न ही अकाउंटेंट ने पुष्टि की है कि आर्थिक मदद मिली है। उन्होंने सवाल उठाके हुए कहा था कि अगर किसी ने पैसा दिया है तो किसे दिया है और वो कहां दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। परिवार को कोई सहायता नहीं मिली है।
राजपाल यादव जेल क्यों गए?
बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में बतौर डायरेक्टर एक फिल्म बनाई, जिसका नाम था ‘अता पता लापता’ और इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया। लेकिन फिल्म बुरी तरह पिटी, जिससे पैसा डूब गया। जिस कंपनी का पैसा लगा था, उसने जब रकम वापस मांगी तो उन्होंने कई चेक दिए और सब बाउंस हो गए। फिर मामला कोर्ट पहुंच गया और सुनाई-दर-सुनवाई एक्टर टाल-मटोल करते रहे। 2016 में जेल गए थे लेकिन रिहा हो गए थे। मगर 2 फरवरी को उन्हें आखिर आदेश के बाद सरेंडर करना पड़ा और अब वह 16 फरवरी तक जेल में रहेंगे। एक जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।













