• Entertainment
  • राजपाल यादव ने कहा जज के सामने रोने की बात है मनगढ़ंत, बोले- वो फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं

    कॉमिडियन और एक्टर राजपाल यादव 13 दिन दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहने के बाद अन्तरिम जमानत पर बाहर आ गए। उन्होंने जेल से छूटते ही काम शुरू किया और अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में भी जुट गए। साथ ही 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें खुद पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कॉमिडियन और एक्टर राजपाल यादव 13 दिन दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहने के बाद अन्तरिम जमानत पर बाहर आ गए। उन्होंने जेल से छूटते ही काम शुरू किया और अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में भी जुट गए। साथ ही 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें खुद पर लगे आरापों पर खुलकर सफाई दी। अपना पक्ष रखा और बताया कि कैसे उन्हें धमकी मिली थी। इसके अलावा, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जज के सामने रोते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

    राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी IANS से खास बातचीत में साफ कहा कि वह जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही कोर्ट को कभी बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत बताया। एक्टर ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, उनमें से कुछ शुभचिंतक फैला रहे हैं, जबकि ज्यादातर वे लोग हैं जिन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। वो बस इंटरनेट पर फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और अपनी दुकानें चला रहे हैं। मैं सबकी इज्जत करता हूं, लेकिन ऐसी अफवाहों पर यकीन न करें।’

    ‘राजपाल यादव का चेहरा देखकर हंसी आनी चाहिए’

    उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई राजपाल के चेहरे को देखता है, तो उसे सिर्फ हंसी आनी चाहिए। इससे ज्यादा की उम्मीद न करें। मेरा चेहरा हमेशा हंसी-खुशी का प्रतीक रहा है और रहेगा।’ राजपाल ने इस दौरान मुश्किल समय में मिले सहारे की भी बात की। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में इंडस्ट्री के कई लोग उनके साथ खड़े हुए और उनकी मदद की। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन लोगों के नाम ज्यादा हाईलाइट नहीं हुए। एक्टर ने कहा कि परिवार से भी उन्हें लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है।

    राजपाल यादव अन्तरिम जमानत पर बाहर

    बता दें कि राजपाल यादव को हाल ही में चेक बाउंस के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की अंतरिम बेल दी। सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है। साथ ही, उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है।

    राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में

    ‘भूल भुलैया’ और कई हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि वह कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह सम्मान कर रहे हैं और अफवाहों से दूर रहकर अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी के साथ जीना चाहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके पास कई सबूत हैं, जो अब कोर्ट में पेश भी करेंगे। उन्होंने बताया था कि उनके पास अगले 7 साल तक के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है। साथ ही 10 फिल्में लाइन में हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘भूत बंगला’ के अलावा, ‘वेलकम टू जंगल’, ‘हैवान’ समेंत दो अन्य वेब सीरीज और दो नई फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।