अक्षय कुमार का गेमिंग शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। कई सेलेब्स इस शो में नजर आ चुके हैं और किस्मत आजमा चुके हैं। अब ‘भूत बंगला’ की एक्ट्रेस वामिका गब्बी और को-एक्टर राजपाल यादव भी पहुंचे। यहां एकता कपूर भी मौजूद थीं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी लेकिन एपिसोड पहले शूट किया गया। 27 फरवरी को इन्हें सेट पर पैप्स ने स्पॉट किया, जहां पर राजपाल बेहद खुश नजर आए।
अक्षय कुमार के शो पर राजपाल यादव
एक्टर ने पपाराजी को फनी-फनी पोज दिए। साथ ही ‘भूल भुलैया’ वाले पंडित के किरदार की तरह पानी बोलने पर छलांग भी लगाते दिखे। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे हैं तो इस पर उन्होंने सभी को फ्लाइंग किस किया। उनका वीडियो देख कई लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, ‘इनको दोबारा देखकर अच्छा लगा। पहले जैसे ही ये एनर्जेटिक हैं।’ एक ने लिखा, ‘फुल एनर्जी वाला कमबैक।’ एक ने कहा, ‘सर हमेशा ऐसे ही खुश रहा करो।’
राजपाल यादव काम पर लौटे
राजपाल यादव ने इसके पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें बताया था कि वह काम पर लौट आए हैं। कहा था, ‘ईश्वर की दया से काम पर वापस लौट आया हूं। 20 जून 1997 को हम लोग मुंबई आए थे। 13 जुलाई 1997 को पुणे में स्वराज सीरियल पहली बार मिला था। डीडी वन पर आता था। 30 साल से आज तक मेकअप लगता चला आ रहा है। और तब से आज तक वैनिटी मिलती जा रही है। हमारे भारतीय सिनेमा और जनता जनार्दन, ये सिर्फ आपके कारण है। हमेशा कोशिश करूंगा कि एक मीनिंगफुल अंजन मिले। मैं मनोरंजन से प्यार करता हूं।’
राजपाल यादव की फिल्म और कमाई
‘बेबी जॉन’: 1 करोड़ रुपये
‘भूल भुलैया 3′: 2-3 करोड़ रुपये
‘चंदू चैंपियन‘: 2 करोड़ रुपये
ड्रीम गर्ल 2′: 1 करोड़ रुपये
‘कटहल’: 1 करोड़ रुपये
राजपाल यादव की फिल्में
बता दें कि वह अभी अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू जंगल’ में भी दिखेंगे। जिसमें 30 से ज्यादा एक्टर्स हैं। जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर का नाम शामिल है। प्रियदर्शन ने कहा था कि वह राजपाल यादव की स्थिति से पहले से ही वाकिफ हैं। इसीलिए उन्हें हर फिल्म में कास्ट करते हैं। जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े।














