• Technology
  • रातभर चार्ज करते हैं फोन? जानें क्यों 100% चार्जिंग है स्‍मार्टफोन के लिए ‘जहर’ और कैसे सेट करें 80% की लिमिट

    ज्यादातर लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपकी एक ऐसी आदत है, जो फोन की लाइफ कम कर रही है और आपको इसका पता भी नहीं है। फोन महंगे होते हैं, इसलिए उनका सालों तक ठीक काम करना बहुत जरूरी है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कौन सी ऐसी आम आदत है, जो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ज्यादातर लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपकी एक ऐसी आदत है, जो फोन की लाइफ कम कर रही है और आपको इसका पता भी नहीं है। फोन महंगे होते हैं, इसलिए उनका सालों तक ठीक काम करना बहुत जरूरी है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कौन सी ऐसी आम आदत है, जो हमारे फोन को नुकसान पहुंचा रही है? तो वह फोन को 100 प्रतिशत चार्ज करना है। हालांकि, इससे बचा जा सकता है। आइये, जानते हैं कि फोन को 100 प्रतिशत चार्ज करना क्यों बुरी आदत है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

    100 प्रतिशत चार्जिंग क्यों है खतरनाक?

    आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन अपने फोन को 100% तक चार्ज करना उसकी बैटरी की सेहत के लिए बहुत बुरा होता है। हमेशा ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले अपना फोन प्लग में लगा देते हैं। इसके साथ ही, कार में, डेस्क पर या पर्स या जैकेट की जेब में रखे पावर बैंक से भी फोन चार्ज करते रहते हैं। लेकिन, अपने फोन को हमेशा 100% चार्ज रखने की यह कोशिश आपके फोन के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।

    इसका सीधा असर फोन के तापमान पर पड़ता है। नए स्मार्टफोन में ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए सुरक्षा फीचर्स होते हैं, लेकिन लगातार 100% चार्ज रहने से फोन अधिक गर्म होता है। इससे लिथियम-आयन बैटरी पर दबाव पड़ता है और उसकी लाइफ कम हो जाती है।

    कितने प्रतिशत तक चार्ज करना चाहिए फोन?

    चाहे आपके पास iPhone हो या Android, अपने फोन को 100% तक चार्ज करना बंद कर दें। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की मानें तो फोन को 80% तक चार्ज करें। नए मॉडल के फोन में यह आसानी से किया जा सकता है, क्योंकि उनमें चार्जिंग लिमिट सेट करने का ऑप्शन होता है। इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद मिलेगी। हर बार अपने फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने से धीरे-धीरे वह खराब होती है और आखिरकार उसकी क्षमता कम हो जाती है। कई एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि बैटरी चार्ज को 20% और 80% के बीच रखना सबसे अच्छा है।

    iPhone पर चार्ज लिमिट कैसे सेट करें?

    नए मॉडल के iPhones में Optimized Battery Charging और Charge Limit फीचर मिलते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर बैटरी में जाएं। अब Charge Limit के लिए आपको 80% से 100% के बीच का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन को 100% पर सेट करने से Optimized Battery Charging अपने आप इनेबल हो जाता है। जब “Optimized Battery Charging” इनेबल होता है, तो आपका iPhone कुछ खास परिस्थितियों में 80% से ज्यादा चार्जिंग को रोक देगा।

    Android फोन पर चार्ज लिमिट कैसे सेट करें?

    एंड्रॉयड फोन के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    • अपने फोन की Settings ओपन करें। फिर “Battery” या “Battery and device care” सर्च करें।
    • “Battery health,” “Charging optimization” या “Protect battery” जैसे ऑप्शन्स को देखें।
    • चार्जिंग को ऑप्टिमाइज करने के लिए फीचर को इनेबल करें और अधिकतम चार्ज प्रतिशत सेट करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।