• Business
  • रातों-रात करोड़पति बन गए 249 ग्राहक, क्रिप्टो एक्सचेंज ने गलती से भेज दिए ₹15000000000 के बिटकॉइन

    नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज बिथम (Bithumb) पर एक बड़ी गड़बड़ी हो गई। एक्सचेंज ने गलती से अपने ग्राहकों को अरबों रुपये के बिटकॉइन भेज दिए। दरअसल, बिथम ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने वाले 249 यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन ट्रांसफर कर दिए थे। यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज बिथम (Bithumb) पर एक बड़ी गड़बड़ी हो गई। एक्सचेंज ने गलती से अपने ग्राहकों को अरबों रुपये के बिटकॉइन भेज दिए। दरअसल, बिथम ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने वाले 249 यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन ट्रांसफर कर दिए थे। यह एक बहुत बड़ी रकम थी। हर यूजर को औसतन 2490 बिटकॉइन मिले, जिनकी कीमत करीब 166 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) थी।

    इस गलती के बाद कुछ लोगों ने मिले हुए बिटकॉइन को बेच दिया। इससे बिटकॉइन की कीमतों में अचानक और तेज गिरावट आई। बिथम ने कहा है कि वे प्रभावित ग्राहकों को हुए पूरे नुकसान की भरपाई करेंगे। इसके अलावा, उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा। एक्सचेंज ने यह भी बताया है कि सोमवार आधी रात से एक हफ्ते के लिए सभी लिस्टेड एसेट्स पर ट्रेडिंग फीस माफ कर दी जाएगी।
    ₹18000000000000 स्वाहा, 24 घंटे में डूबी क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया, फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स 5 पर

    125 बिटकॉइन नहीं आए वापस

    जैसे ही एक्सचेंज को अपनी गलती का पता चला, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने 35 मिनट के अंदर ट्रेडिंग और पैसे निकालने पर रोक लगा दी। बिथम ने बताया कि उन्होंने 618,212 बिटकॉइन वापस ले लिए हैं। साथ ही यूजर्स द्वारा बेचे गए 1,788 बिटकॉइन में से 93 प्रतिशत भी वापस मिल गए हैं। हालांकि, एक्सचेंज ने शाम 7:40 बजे यूजर्स के खातों से लेनदेन और निकासी रोक दी थी। इसके बावजूद बिथम 125 बिटकॉइन को वापस पाने में नाकाम रहा।

    टाइपिंग एरर से हुई गड़बड़ी

    यह पूरी घटना तब हुई जब बिथम के एक कर्मचारी ने प्रमोशनल इवेंट के लिए यूजर्स को इनाम के तौर पर ‘कोरियाई वॉन’ (Korean won) की जगह गलती से ‘BTC’ (बिटकॉइन) यूनिट टाइप कर दिया। इस गड़बड़ी के कारण बिथम पर बिटकॉइन की कीमत में थोड़ी देर के लिए गिरावट आई, क्योंकि जिन यूजर्स को बिटकॉइन मिले थे, उन्होंने उसे बेचना शुरू कर दिया था।

    कितना हुआ नुकसान

    कंपनी का अनुमान है कि इस गलत भुगतान के कारण ग्राहकों को करीब 1 अरब वॉन का नुकसान हुआ है। बिथम ने उन मामलों की पुष्टि की है जहां लेनदेन प्रतिकूल परिस्थितियों में हुए थे। उन्होंने उन ग्राहकों को मुआवजा देने की योजना की घोषणा की है जिन्होंने घबराहट में बिकवाली की थी। उन्हें पूरी कीमत का अंतर और अतिरिक्त 10 प्रतिशत बोनस मिलेगा।

    गलती से सीखे सबक

    बिथम ने इस संकट से निपटने के लिए एक कंपनी-व्यापी क्राइसिस मैनेजमेंट सिस्टम शुरू की है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं और निवेशकों के नुकसान को दूर करने के लिए एक टास्क फोर्स भी बनाया गया है।

    साथ ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचने के लिए बिथम अपने वेरिफिकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाने की योजना बना रहा है। वे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स का भी इस्तेमाल करेंगे ताकि असामान्य लेनदेन का पता लगाया जा सके। यह कदम ग्राहकों को सुरक्षित रखने और एक्सचेंज की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।