• Entertainment
  • ‘रात को 3 बजे काफी लोग आ गए, गोविंदा के हाथ में गन थी वर्ना पता नहीं क्या होता’, बोले एक्टर के मैनेजर

    गोविंदा के मैनेजर ने उनपर हमले की साजिश की बात कही है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही में एएनआई से बातचीत में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते से लेकर एक्टर के गिरवी घर को छुड़ाने और उनपर जानलेवा हमले को लेकर काफी सारी बातें कीं। उन्होंने इसी बातचीत में एक हालिया घटना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    गोविंदा के मैनेजर ने उनपर हमले की साजिश की बात कही है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही में एएनआई से बातचीत में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते से लेकर एक्टर के गिरवी घर को छुड़ाने और उनपर जानलेवा हमले को लेकर काफी सारी बातें कीं। उन्होंने इसी बातचीत में एक हालिया घटना का जिक्र किया और बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर ही उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बंदूक और फोन साथ होने की वजह से उनकी जान बच गई।

    उस हादसे के बारे में बात करते हुए शशि सिन्हा ने कहा, ‘जिस रात ये घटना घटी थी रात को 3 या साढ़े 3 बजे, काफी लोग आ गए थे। उस समय भैया (गोविंदा) के हाथ में एक मोबाइल था और अगर हाथ में गन नहीं होता तो पता और क्या होता, भगवान जाने। लाख-लाख शु्क्र है भगवान का कि बात आगे नहीं बढ़ी। अगर वो लोग सही थे तो डंट कर बोलते कि हम कौन हैं। वो तो अच्छा था कि भैया के हाथ में गन थी तो उस लेवल पर उन्होंने बात-वात करके सबको भगाया।’

    गोविंदा के मैनेजर बोले- मैं भी रात को 4 बजे भोर में भागकर आया

    शशि सिन्हा ने आगे कहा, ‘कोई सिक्यॉरिटी का इंतजाम नहीं था। जरूरत पड़ेगी तो सारी चीजों का वीडियो मेरे पास है, आपको मैं दिखा दूंगा। ये बात है कि कहीं न कहीं कुछ रॉन्ग बात तो थी, चाल नहीं चली वो अलग बात थी, वो अपने को सेफ्टी कर लिए वो अलग बात थी, फिर बाद में हमलोग भी आए थे, मैं भी रात को 4 बजे भोर में भागकर आया। ये सब चीजें हैं हमारे पास। थाना में लिखवाया है रिपोर्ट। जरूरत पड़ेगी तो और भी चीजें हैं हमारे पास। उसके वीडियोज़ हैं हमारे पास। मैं करवा देता हूं मीटिंग, आप तसल्ली कर लीजिए। लेकिन मैं यही चाहता हूं कि प्लीज, ये जो फालतूगीरी बाजार में चल रही है न गोविंदा को लेकर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ठीक है लाइफ में 19-20 चलता रहता है, सबके लाइफ में रहता है, कोई हलचल वाली न्यूज डाल देते हैं लेकिन इनकी बातों को तो ऐसा करके उछाला गया जैसे गोविंदा कोई क्रिमिनल हो।’

    शशि सिन्हा बोले- बहुत दुख होता है, भगवान करे सब अच्छा हो

    उन्होंने कहा, ‘ऐस लगता है कि वो क्राइम कर रहे हैं कोई कि मार दो, पीट दो, इस तरह की बातें सामने आ रही हैं। क्या-क्या गालियां, क्या-क्या जिल्लतें सुननी पड़ रही हैं हमको मालूम है, कितना-कितना सुनाया जाता है, ये सब अच्छी बात नहीं है। बहुत दुख होता है। भगवान करे सब अच्छा हो, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भगवान सबकुछ अच्छा करे उसकी लाइफ में और वो फिर से आएं, काम करे और शुरुआत करें। वो रास्ते पर हैं भी, एक दो फिल्मों को लेकर हमारी अच्छी प्लानिंग चल रही है। उनकी होम प्रोडक्शन शुरू हो रही है, देखते हैं कौन सी पहले शुरू हो जाती है.. शुरू करेंगे और वो अपना काम करेंगे। उतना टाइम ही नहीं है। एक एंट्री बाकी है, उसके बाद 8-10 साल जो कर लेंगे, कर लेंगे, उम्र भी हुई, यही सब करते रहेंगे क्या लाइफ में। कौन सी शादी कर ली उन्होंने मुझे ये बात बताइए। गोविंदा ने कौन सी 3-4 शादी कर ली कि इतना तूफान मचा है। थोड़ा-बहुत किनकी लाइफ में नहीं चलता है। थोड़ी घरेलू हवा है, वो मिलेंगे तो बताएंगे।’

    साल 2024, अक्टूबर में गोविंदा के पैर में गोली लगने की घटना

    हालांकि, इस बातचीत में शशि ने ये साफ नहीं किया कि गोविंदा के साथ हुई जिस घटना का वो जिक्र कर रहे हैं वो कब की है। साल 2024, अक्टूबर में गोविंदा के पैर में गोली लगने की घटना घटी थी। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा गया था कि अपनी बंदूक साफ करते समय उनके पैर में गोली चल गई थी। पुलिस ने बताया था कि मुंबई स्थित अपने घर पर हवाई अड्डे के लिए निकलते समय उनकी बंदूक गलती से चल गई थी, जिससे उनके पैर में चोटें आई थीं।

    सुबह 4:45 बजे एयरपोर्ट जाने के लिए घर से निकल रहे थे

    उस समय गोविंदा के मैनेजर शशि ने बताया था कि एक्टर सुबह 4:45 बजे एयरपोर्ट जाने के लिए घर से निकल रहे थे ताकि सुबह 6 बजे कोलकाता में एक शो के लिए फ्लाइट पकड़ सकें। इस दौरान अलमारी में रखते समय गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर का ट्रिगर दब गया। एक गोली उनके पैर में लग गई। पुलिस ने बताया था कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

    सुनीता और गोविंदा के रिश्ते पर कही ये बात

    शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन की अफवाहों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। ये अफवाहें बेकार हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।