• Entertainment
  • रामायणम्: विक्रांत मैसी ने राघव जुयाल के रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी इसका हिस्सा नहीं था

    नितेश तिवारी की ‘रामयाणम्’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मगर उसके पहले इसके किरदारं को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। जहां पहले विभीषण के रोल में विजय सेतुपति के दिखने की चर्चा थी। वहीं, अब कहा जाने लगा कि राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी को मेघनाद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नितेश तिवारी की ‘रामयाणम्’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मगर उसके पहले इसके किरदारं को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। जहां पहले विभीषण के रोल में विजय सेतुपति के दिखने की चर्चा थी। वहीं, अब कहा जाने लगा कि राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी को मेघनाद की भूमिका से रिप्लेस कर दिया। अब इस पर एक्टर ने एक पोस्ट किया और उसमें दावा किया कि वह कभी इस मैथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा थे ही नहीं। लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

    दरअसल, ‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट थी कि राघव जुयाल को नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में रावण के सबसे बड़े बेटे इंद्रजीत का रोल मिला है। वह इसे अच्छे से निभाएंगे। इसके अलावा, कुछ और रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने ’12वीं फेल’ एक्टर की जगह ले ली है। अब जब ये बात चारों तरफ फैलने लगी तो विक्रांत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने जो लिखा, उसे बाद में हटा लिया।

    ओके, इन सब बातों पर विराम लगाते हुए मैं बता दूं कि मैं इस फिल्म का कभी हिस्सा नहीं था। न हूं और न कभी था। एक जिम्मेदार मीडिया की तरफ से इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत चौंकाने वाली है। रामायणम् के सभी लोगों को शुभकामनाएं। मैं जरूर इसकी टिकट खरीदूंगा और थिएटर में देखूंगा।
    विक्रांत मैसी

    ‘रामायणम्’ का हिस्सा नहीं थे विक्रांत मैसी

    एक्टर ने 7 फरवरी को पोस्ट में कहा, ‘ओके, इन सब बातों पर विराम लगाते हुए मैं बता दूं कि मैं इस फिल्म का कभी हिस्सा नहीं था। न हूं और न कभी था। एक जिम्मेदार मीडिया की तरफ से इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत चौंकाने वाली है। रामायणम् के सभी लोगों को शुभकामनाएं। मैं जरूर इसकी टिकट खरीदूंगा और थिएटर में देखूंगा।’ हालांकि थोड़ी देर के बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

    ‘रामायणम्’ की कास्ट और बजट

    बता दें कि ‘रामायणम्’ 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हो रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश लंकापति रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। इनके अलावा काजल अग्रवास मंदोदरी और रकुल प्रीत सूर्पणखा बनेंगी। अरुण गोविल राजा दशरथ, इंदिरा कृष्णनन कौशल्या, शीबा चड्ढा मंखरा के रोल में नजर आएंगी।

    राम नवमी पर दिखेगी ‘रामायणम्’ की झलक?

    इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। मेकर्स इस फिल्म के किरदारों की झलक रामनवमी के मौके पर दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘मिड डे’ के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक खास इवेंट रखा जाएगा। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।