बयान में कहा गया है कि नवलनी से लिए गए सैंपल के एनालिसिस में एपिबेटिडाइन मिलने के सबूत मिले हैं। यह एक जहर है, जो साउथ अमेरिका के जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाता है। इन पांच देशों ने कहा कि केमिकल वेपन्स कन्वेंशन के उल्लंघन के लिए ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन को रूस की रिपोर्ट कर रहे हैं।
पुतिन के ‘दुश्मन’ की थी पहचान
नवलनी ने लगातार रूसी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनको व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर देखा जाता था। वह फरवरी 2024 में आर्कटिक पीनल कॉलोनी में मारे गए थे। वह 19 साल की सजा काट रहे थे, जिसे वह राजनीति से प्रेरित मानते थे।
नवलनी की विधवा यूलिया नवलनया ने पिछले साल ये कहा था कि उनके पति को मौत से कुछ समय पहले जहर दिया गया था। नवलनया ने बार-बार नवलनी की मौत के लिए प्रेसिडेंट पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। इस आरोप को रूसी सरकार ने पूरी तरह खारिज किया है।













