वैष्णव ने बताया कि रेलवे के तीन मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स पर 9,072 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कैबिनेट ने साथ ही श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सिविल इंक्लेव के विकास को भी मंजूरी दे दी है। इस पर कुल 1,677 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी से शाहपुर मेट्रो एक्सटेंशन को भी मंजूरी दे दी है। साथ 2026-27 सत्र के लिए जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य 275 रुपये बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने पावरग्रिड की इक्विटी निवेश सीमा को प्रति सब्सिडियरी 5,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।
केरल नहीं अब केरलम् कहिए, PM मोदी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट में बड़ा फैसला
सभी के हित में निर्णय
वैष्णव ने बताया कि नए पीएमओ भवन सेवा तीर्थ में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 140 करोड़ लोगों के हित में सभी निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। नए पीएमओ भवन की कार्य संस्कृति में यह ध्यान रखा जाएगा कि प्रत्येक नीति संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप हो। मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में कहा गया कि हमारे लिए संवैधानिक मूल्य नैतिक प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है जो शासन को गरिमा, समानता और न्याय से जोड़ती है।













