• Business
  • रोजाना ₹91,403 करोड़ का लेनदेन! दिसंबर में टूट गए UPI ट्रांजैक्शन के सारे रेकॉर्ड

    नई दिल्ली: देश में यूपीआई के जरिये होने वाला लेनदेन जनवरी में 28.33 लाख करोड़ रुपये के मूल्य और 21.70 अरब की संख्या के साथ रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। एनपीसीआई ने बताया कि दिसंबर 2025 में लेनदेन का मूल्य 27.97 लाख करोड़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देश में यूपीआई के जरिये होने वाला लेनदेन जनवरी में 28.33 लाख करोड़ रुपये के मूल्य और 21.70 अरब की संख्या के साथ रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। एनपीसीआई ने बताया कि दिसंबर 2025 में लेनदेन का मूल्य 27.97 लाख करोड़ रुपये रहा था। मासिक आधार पर लेनदेन के मूल्य में 21% की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में औसत दैनिक लेनदेन 70 करोड़ रहा जिसका औसत मूल्य 91,403 करोड़ रुपये था।

    जनवरी महीने में रोजाना औसतन 91,403 करोड़ रुपए का यूपीआई ट्रांजैक्शन हुआ, जो दिसंबर के 90,217 करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है। जनवरी में रोजाना औसतन 70 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 69.8 करोड़ था। दिसंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या सालाना आधार पर 29% बढ़कर 21.63 अरब रही थी। वहीं ट्रांजैक्शन की राशि 20% बढ़कर 27.97 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

    Bank Strike Impact: ₹4000000000000 के अटके चेक, 8 लाख कर्मचारियों का हल्‍ला बोल, बैंक हड़ताल का देशभर में कितना पड़ा असर?

    एक्टिव यूपीआई QR कोड

    आईएमपीएस के जरिए दिसंबर में कुल 6.62 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। यह पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा था और नवंबर के 6.15 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक रहा। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अब 70.9 करोड़ एक्टिव यूपीआई क्यूआर कोड हो चुके हैं, जो जुलाई 2024 के मुकाबले 21% ज्यादा है।

    यूपीआई की वृद्धि की गति लगातार मजबूत हो रही है। केवल जनवरी 2026 में भारतीयों ने 28.33 लाख करोड़ रुपये के 21.7 अरब यूपीआई लेनदेन किए, जो दिसंबर की तुलना में अधिक है और सालाना आधार पर 28% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।
    वर्ल्डलाइन के सीईओ रमेश नरसिम्हन

    वर्ल्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किराना दुकानों, मेडिकल स्टोर, ट्रांसपोर्ट केंद्रों और ग्रामीण बाजारों में क्यूआर कोड की आसान उपलब्धता ने ‘स्कैन और पे’ को पूरे देश में आम भुगतान तरीका बना दिया है। वर्ल्डलाइन के सीईओ रमेश नरसिम्हन ने कहा, ‘यूपीआई की वृद्धि की गति लगातार मजबूत हो रही है। केवल जनवरी 2026 में भारतीयों ने 28.33 लाख करोड़ रुपये के 21.7 अरब यूपीआई लेनदेन किए, जो दिसंबर की तुलना में अधिक है और सालाना आधार पर 28% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।