• Sports
  • ‘रोज पारो बदलता है’ आशीष नेहरा ने हार्दिक पंड्या की लव लाइफ पर ये क्या कह दिया?

    भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने हरभजन सिंह के साथ एक पॉडकास्ट ‘हु इज द बॉस?’ में शिरकत की, जहां उन्होंने हार्दिक पंड्या की लव लाइफ पर एक मजेदार चुटकी ली।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने हरभजन सिंह के साथ एक पॉडकास्ट ‘हु इज द बॉस?’ में शिरकत की, जहां उन्होंने हार्दिक पंड्या की लव लाइफ पर एक मजेदार चुटकी ली। इस दौरान हरभजन की पत्नी गीता बसरा और आशीष की पत्नी रुश्मा नेहरा भी मौजूद थीं।

    आशीष नेहरा ने उड़ाया हार्दिक का मजाक

    पॉडकास्ट के दौरान एक गेम खेला गया जिसमें क्रिकेटर्स को फिल्मों के नाम के साथ जोड़ना था। जब ‘देवदास’ फिल्म का नाम आया, तो हरभजन सिंह ने तुरंत हार्दिक पंड्या का नाम लिया। हालांकि, आशीष नेहरा इस जवाब से सहमत नहीं दिखे और उन्होंने मजाकिया अंदाज में हार्दिक के बदलते रिश्तों पर तंज कसते हुए एक ऐसी बात कह दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आशीष नेहरा ने कहा कि ‘मैंने सुना है कि वो (हार्दिक पंड्या) तो रोज पारो बदलता है।’

    2024 में हुआ नताशा स्टेनकोविक से तलाक

    हार्दिक पंड्या की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उन्होंने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा और अंत में पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। इसी संदर्भ में नेहरा का यह बयान सामने आया है।

    हरभजन-गीता ने भी की मस्ती

    इसी बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे यूके के एक क्लब में पार्टी के दौरान नेहरा काफी मस्ती के मूड में थे और एक अनजान व्यक्ति के कंधे पर बैठकर उसके सिर पर हाथ थपथपा रहे थे। इस हंसी-मजाक के बीच गीता बसरा ने भी हरभजन की खिंचाई की और उन्हें शादी से पहले का ‘खिलाड़ी नंबर वन’ बताया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।