बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव( बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (सेक्टर-45 सादरपुर नोएडा), सनी (बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है।
आरोपियों का मकसद शहर में दहशत फैलाना
पुलिस ने पिछले दिनों कोर्ट को ये जानकारी दी है कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी में शामिल आरोपियों का मकसद शहर में दहशत फैलाना था। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के कठोर कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम करेगी आगे की कार्रवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इन्चार्ज इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम को सौंप दिया गया है।
31 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर फायरिंग
बताया जा रहा है कि डीसीबी सीआईडी मुंबई में दर्ज केस नंबर 19/2026 से जुड़े इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। खबर ये भी है कि इन आरोपियों से एक मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गई है। ‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि इस जांच में इस बात की भी पता लगा है कि 31 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर फिल्म निर्माता के घर पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू की थी।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य शुभम लोनकर
बताया जा चुका है कि इस मामले में वांछित अपराधियों में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य शुभम लोनकर भी शामिल है। उसने कथित तौर पर शेट्टी के मकान पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। लोनकर ने ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी वांछित है।














