• Sports
  • लगातार 3 बड़ी पारी के बाद सस्ते में आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, MP के सामने अपनी छाप छोड़ने में नाकाम

    नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में कर्नाटक के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने कमाल कर रखा है। उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी के सातवें राउंड में पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले खेली गई लगातार 3 पारियों में देवदत्त पडिक्कल ने 50 प्लस स्कोर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में कर्नाटक के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने कमाल कर रखा है। उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी के सातवें राउंड में पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले खेली गई लगातार 3 पारियों में देवदत्त पडिक्कल ने 50 प्लस स्कोर बनाए। 2 में शतक जड़ा जबकि 1 में 91 रन बनाए।

    हालांकि, सातवें राउंड में मध्य प्रदेश के खिलाफ वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 39 गेंद का सामना कर 35 रन बनाए। उनको त्रिपुरेश सिंह ने बोल्ड कर दिया। पडिक्कल ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

    इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं पडिक्कल

    देवदत्त पडिक्कल 2025-26 के सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 91.42 की औसत से 640 रन बनाए हैं। पडिक्कल ने इस सीजन अब तक 4 शतक और 1 फिफ्टी जड़ी है। बता दें कि देवदत्त पडिक्कल ने इस सीजन बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। वह विजय हजारे के 3 अलग-अलग सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    सिलेक्टर्स की हो सकती है देवदत्त पडिक्कल की नजर

    देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 में डेब्यू कर लिया है। हालांकि, वह वनडे में अब भी डेब्यू नहीं कर पाए हैं। लेकिन, वह विजय हजारे में लगातार रन बना रहे हैं। उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड गजब का है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि सिलेक्टर्स की उनपर नजरें होंगी। देवदत्त पडिक्कल को आने वाले समय में भारत के लिए वनडे में भी खेलने का मौका मिल सकता है, अगर वह इसी तरह से खेलते रहे।

    देवदत्त पडिक्कल का करियर

    25 साल के देवदत्त पडिक्कल ने अब तक अपने करियर में 49 प्रथम श्रेणी मुकाबले, 39 लिस्ट ए मुकाबले और 115 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 3199, लिस्ट ए में 2676 जबकि टी20 में 3362 रन बनाए हैं। पडिक्कल ने फर्स्ट क्लास में 7 शतक और 19 अर्धशतक, लिस्ट ए में 13 शतक और 13 अर्धशतक जबकि टी20 में 4 शतक और 21 अर्धशतक ठोके हैं। देवदत्त ने भारत के लिए 2 टी20 और 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।