शोएब इब्राहिम ने बताया- दीपिका को हो रहा था पेट दर्द
शोएब इब्राहिम बोले, ‘कल तक सब ठीक था। अकरम के घर गए, वहां से आए। इसको थोड़ा सा पेट में दो दिन से दर्द था और कल रात में फिर ज्यादा हुआ। और फिर रात में डॉक्टर के पास गए। उन्होंने कहा कि एक काम करते हैं कि सीटी स्कैन करते हैं। सीटी से पता चला कि इसको फिर से वापस से…थोड़ा सा इसको सिस्ट बोल लो या जो भी बोल लो 13mm का सिस्ट हो गया है। अभी के लिए इसे सिस्ट ही बोल रहे हैं।’
कंधे में भी दर्द, रिपोर्ट में सब नॉर्मल बस निकला सिस्ट
दीपिका ने बताया कि दो दिन से उनके कंधे में भी दर्द हो रहा था। वह बोलीं, ‘बहुत छोटा है सिस्ट। पेट के साथ कंधे में भी दो दिन से दर्द महसूस कर रहा है। इसलिए वो हम दोनों के लिए अलार्मिंग था कि कंधे में दर्द और वापस से वही… हालांकि डॉक्टर्स कह रहे हैं कि बाईं तरफ जो दर्द है, वो सिस्ट की वजह से नहीं है। अब ये क्यों हो रहा है, पता नहीं, लेकिन सीटी में सब नॉर्मल निकला है, सिवाय एक सिस्ट के। उसके अलावा बाकी कहीं कुछ या लिवर में कुछ नहीं निकला है।’
दीपिका का AFP लेवल बढ़ा हुआ
शोएब ने फिर बताया कि दीपिका की ब्लड रिपोर्ट में एएफपी थोड़ा बढ़ा हुआ आया है। डॉक्टर ने कहा था जो दीपिका को ट्यूमर था, उसके दोबारा होने के चांस रहते हैं, पर अभी डॉक्टर इसे सिस्ट कह रहे हैं और इसे बर्न करेंगे। शोएब ने बताया कि इसके लिए दीपिका को तीन-चार दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। शोएब बोले, ‘लेकिन हमें जो डर था…डॉक्टर ने जो लास्ट टाइम बोला था कि ट्यूमर बुरी तरह डिफ्रेंशिएटेड और बहुत ही अग्रेसिव था, उसके फिर से होने के चांस होते हैं। लेकिन अभी बहुत ही अर्ली स्टेज है। दिसंबर में जब PET स्कैन किया था, तो उस वक्त नहीं था। और आज ब्लड रिपोर्ट AFP भी की है। नॉर्मल रेंज 10 होती है, तो 12 आया है..फिर भी कहा कि नॉर्मल है। लेकिन AFP थोड़ा सा ज्यादा है।’
सिस्ट को पेट में जलाया जाएगा
वह आगे बोले, ‘तो सारे सिनेरियो मिलाके, इस नतीजे पर डॉक्टर पहुंचे हैं कि इसको हम ट्रीट करेंगे, लेकिन कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी। लेकिन सुईं के जरिए वो अंदर जो छोटा सा सिस्ट है, उसे बर्न करेंगे। लेकिन तीन से चार दिन अस्पताल में एडमिट करना पड़ेगा। मंगलवार को प्रोसिजर होगा। दुआ करिएगा कि ये भी अच्छे से हो जाए।’
दीपिका को 2025 में हुआ था लिवर कैंसर, लिवर का 22% हिस्सा काटा
मालूम हो कि दीपिका कक्कड़ को मई 2025 में पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने टेस्ट किए,तो स्कैन में दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर निकला था। यह ट्यूमर कैंसर वाला था और स्टेज 2 का था। इसके बाद जून 2025 में दीपिका की सर्जरी की गई थी, जो 14 घंटे चली थी। इसमें दीपिका के लिवर का 22% हिस्सा काटकर निकाला गया था। दीपिका को इस दौरान कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था और फिर डिस्चार्ज कर दिया गया।
दो साल तक ली ओरल टारगेटेड थैरेपी
डॉक्टरों ने दीपिका कक्कड़ को बताया था कि उनका कैंसर ठीक हो चुका है, पर वह दोबारा न निकले इसलिए एक्ट्रेस ने दो साल की ओरल टारगेटेड थैरेपी ली। इसकी वजह से दीपिका को कई साइड इफेक्ट्स हुए। मुंह में छाले हो गए और बाल भी झड़ने लगे। और अब एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट हो गया है।













