लेटरबॉक्स पर टॉप भारतीय फिल्म सत्यजीत रे की ‘अपुर संसार’ है, जिसमें ‘पथेर पांचाली’ और ‘अपराजितो’ भी शामिल हैं। लेकिन ‘अपुर संसार’ इस लिस्ट में 93वें स्थान पर है और सबसे टॉप की भारतीय फिल्म है।
सत्यजीत रे मात्र 28 साल के थे
सत्यजीत रे को दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता है। लेकिन जब उन्होंने 1950 में अपू त्रयी के साथ काम शुरू किया, तब वे मात्र 28 साल के कलाकार थे जो एक प्रेस में काम करते थे। त्रयी की पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। उन्होंने अपनी अगली फिल्मों ‘अपराजितो’ और ‘अपुर संसार’ में भी यही टीम दोहराई। तीसरी फिल्म पर काम 1958 में शुरू हुआ, जब रे और उनकी टीम को कुछ अनुभव हो चुका था, लेकिन वे अभी भी सही मायने में ‘शौकिया’ ही थे।
‘अपुर संसार’ में शर्मिला टैगोर
‘अपुर संसार’ को इसकी लीड जोड़ी के लिए भी याद किया जाता है। इस फिल्म से दो ऐसे एक्टर्स ने अभिनय की शुरुआत की जो आगे चलकर सिनेमा जगत के दिग्गज बने – सौमित्र चटर्जी और शर्मिला टैगोर, जो उस समय केवल 14 साल की थीं। इस फिल्म ने न केवल इन दोनों स्टार्स को बड़ा बनाया, बल्कि उन्हें रे का पसंदीदा भी बना दिया। फिल्ममेकर ने अपनी कई बाद की फिल्मों में दोनों के साथ काम किया। दोनों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। 1959 में रिलीज हुई ‘अपुर संसार’ को खूब सराहना मिली। इसने बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और विदेशों में रिलीज होने के बाद बाफ्टा के लिए भी नॉमिनेट हुई।
लेटरबॉक्स की लिस्ट में कौन सी भारतीय फिल्में?
लेटरबॉक्स की लिस्ट में ‘अपुर संसार’ के अलावा 8 भारतीय फिल्में हैं। टॉप 300 फिल्मों में अपू त्रयी की दो फिल्में ‘पाथेर पांचाली’ (139वें स्थान पर) और ‘अपराजितो’ (211वें स्थान पर) शामिल हैं। इस लिस्ट में मलयालम फिल्में ‘मेयाझगन’ (310वें स्थान पर) और ‘कुंबलांगी नाइट्स’ (357वें स्थान पर), एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ (324वें स्थान पर), अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ (339वें स्थान पर), आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ (479वें स्थान पर) और विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ (496वें स्थान पर) भी शामिल हैं।
टॉप- 500 में केवल 9 भारतीय फिल्में, क्यों!
भारत में 500 फिल्मों की लिस्ट में केवल 9 भारतीय फिल्मों को जगह मिलने पर कई भारतीय फैंस ने निराशा भी जताई, जबकि भारत विश्व में सबसे अधिक फिल्ममेकिंग करने वाला देश है। सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, जिन फिल्मों को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है, उनमें कमल हासन की ‘नायकान’, महबूब खान की ‘मदर इंडिया’ और गुरु दत्त की सभी फिल्में शामिल हैं।
लेटरबॉक्स की टॉप-500 लिस्ट में आने के लिए क्या जरूरी?
लेटरबॉक्स ने टॉप-500 फिल्मों में शामिल होने के लिए जरूरी मानदंडों की लिस्ट भी जारी की है। इसमें बताया गया है कि फिल्में फीचर-लेंथ (40 मिनट से अधिक लंबी) होनी चाहिए और उनका प्रीमियर किसी फेस्टिवल में हुआ हो, सिनेमाघरों में दिखाई गई हों या प्रोफेशनल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हों। डॉक्यूमेंट्री, टीवी शो, रीकट या नाटकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है, लेकिन टीवी फिल्में शामिल हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि किसी फिल्म को लेटरबॉक्सड पर कम से कम 25000 रेटिंग मिली होनी चाहिए। इस वजह से कई भारतीय क्लासिक फिल्में इस लिस्ट से बाहर हो गईं।













