• National
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने वाली नोटिस में बड़ी गलतियां, क्या विपक्ष के 119 सांसदों ने बिना देखे किए हस्ताक्षर

    नई दिल्ली: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष के 119 सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। लेकिन, इस नोटिस में शुरू से ही खामियां ही खामियां नजर आ रही हैं। सवाल है कि क्या विपक्षी सांसद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष के 119 सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। लेकिन, इस नोटिस में शुरू से ही खामियां ही खामियां नजर आ रही हैं। सवाल है कि क्या विपक्षी सांसद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था के शीर्ष निर्वाचित पदाधिकारी को हटाने की प्रक्रिया की गंभीरता नहीं समझ पाए हैं। क्योंकि, नोटिस में इतनी खामियों के बावजूद इसपर हस्ताक्षर करने वालों में से किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी, जबकि इनमें एक से एक बड़े सियासी नाम हैं।

    क्या खारिज हो सकती है नोटिस

    न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाले विपक्षी सांसदों के नोटिस में कई सारी गलतियां पाई गई हैं। कथित रूप से नोटिस में चार-चार बार फरवरी 2025 की घटनाओं का जिक्र कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन गलतियों की वजह सदन के नियमों के अनुसार इस नोटिस को खारिज भी किया जा सकता है।

    क्या नोटिस में किया जा सकता है सुधार

    वैसे लोकसभा स्पीकर ने अपने सचिवालय से कहा है कि नोटिस में जो भी त्रुटियां हैं उन्हें ठीक करवाकर आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू करें। ओम बिरला ने आदेश दिया है कि इस मामले में नियम के अनुसार तेजी से कार्रवाई की जाए। इस नोटिस को बजट सत्र के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद लिस्ट किया जाएगा। लोकसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार सुधार के बाद जो नोटिस प्राप्त होगा, उसकी निर्धारित नियमों के तगत यथाशीघ्र छानबीन की जाएगी।

    पहले भी एक बार ठीक हो चुकी है नोटिस

    बता दें कि मंगलवार को जब यह नोटिस लोकसभा सचिवालय को मिला था तो उसमें साल 2026 की जगह 2025 दर्ज कर दिया गया था। बाद में इसे फिर से संशोधित करके 2026 किया गया। अब पता चला है कि उसमें पिछले साल की घटनाओं वाली तारीखें दी गई हैं।

    नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले एमपी कौन

    हैरानी की बात है कि इस नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले 119 में से कुछ नाम बहुत बड़े हैं। इसपर केसी वेणुगोपाल, टीआर बालू, गौरव गोगोई, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव,आदित्य यादव, कुमारी शैलजा, शशि थरूर, अक्षय यादव, मीसा भारती, तारिक अनवर जैसे लोकसभा सांसद ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।