लोर्कन टकर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में लॉर्कन टकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ओमान के खिलाफ लोर्कन टकर ने 51 बॉल पर नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई यह दूसरी सबसे बड़ी पारी थी।
पहले दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम था। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की लाजवाब इनिंग्स खेली थी। आपको बता दें कि इस मामले में पहले नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं। बतौर वेस्टइंडीज कप्तान गेल ने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी।
टी20 विश्व कप में कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर
- 98, क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन 2010
- 94*, लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
- 92, रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन 2024
- 88, क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 2009
- 85, केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई 2021
बता दें कि लोर्कन टकर ने आयरलैंड के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कर्टिस कैम्फर के नाम था, जिन्होंने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाए थे।













