चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला की तरह सिर को दुपट्टे से कवर किए हुए हैं। और मिस्ट्री मैन ने माथे पर तिलक लगाकर रखा है। वड़ा पाव गर्ल जहां ‘अस्सलाम वालेकुम’ कहती हैं। वहीं, वह आदमी हाथ जोड़कर ‘जय श्री महाकाल’ कहता नजर आ रहा है। मिस्ट्री मैन आगे कहता है, ‘जिसको आप अब तक चंद्रिका बानो कहते आए हो, वो कोई और नहीं, बल्कि चंद्रिका दीक्षित ही है।’
चंद्रिका के मिस्ट्री मैन का नाम
वहीं, वड़ा पाव गर्ल कहती हैं, ‘और जिसको आप मिस्ट्री मैन कह रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि ये है सैफी।’ फिर वह दोनों कहते हैं, ‘अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं ना, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है इसे साइड करना होगा। करके देखो, तो तुम्हें पता चलेगा कि इससे बढ़िया धर्म नहीं, और जिस धर्म में हम हैं, एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं।’
चंद्रिका दीक्षित से युगम ने माफी मांगी
चंद्रिका ने कहा, ‘और सबसे बड़ा धर्म तो इंसानियत है। हम तो इंसानियत को फॉलो कर रहे हैं। आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया।’ इधर, युगम गेरा ने ‘द मानस शो’ के पॉडकास्ट पर चंद्रिका से माफी मांगी। बताया कि ‘वड़ा पाव शुरू करने का आइडिया दोनों का था। हमारी पहली वीडियो गई थी 30 मिलियन प्लस।’ आगे किसी बात पर बोले कि वह मानते हैं कि वो उनकी सबसे बड़ी गलती थी। ‘आई होप, अगर चंद्रिका ये देख रही है तो मुझे माफ कर दे।’
युगम गेरा ने कहा- शादीशुदा हूं लेकिन बहक गया था
युगम गेरा ने बताया कि जब उनको दुकान से थोड़ा समय मिलता है तो एक-दो घंटे वह रैपिडो भी चला लेते हैं। पति ने बताया कि वह चंद्रिका से अलग रह रहे हैं। घर जाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ये सब जो हो रहा है वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। बल्कि असल में हो रहा है और उसके जिम्मेदार वह खुद हैं, ‘शादीशुदा हूं लेकिन थोड़ा बहक गया था मैं। और जब तक एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’ मिस्ट्री मैन के बारे में कहा कि वह मिस्त्री था। जहां पहले वह काम करता था वह बेलदारी का काम करता था। उनकी मुलाकात तब हुई, जब वह रैपिडो चलाते थे तो वह बतौर कस्टमर वह उनसे मिला था।











