मंत्री जुल्फिकली विपक्षी पार्टी PAS की सांसद सीटी जैलाह मोहम्मद यूनुस के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सीटी जैलाह ने मलेशिया में LGBT रुझानों के बारे में जानकारी मांगी थी। लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि सामाजिक प्रभाव, यौन अनुभव, काम का तनाव और अन्य व्यक्तिगत कारक संभावित कारणों की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने 2017 की एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि LGBT जीवशैनली में जाने के लिए ये कारक प्रभावित कर सकते हैं। अपने जवाब में उन्होंने लिखा कि धार्मिक प्रथाओं में कमी भी इसमें योगदान दे सकती है।
मंत्री के बयान का उड़ रहा मजाक
मंत्री ने कहा कि सरकार के पास देश में LGBT आबादी के बारे में आंकड़े नहीं हैं। वहीं, मंत्री के बयान का उनके ही देश में मजाक उड़ रहा है। कुछ लोगों ने तंज कसा और पूछा कि क्या मंत्री संसद में कड़ी मेहनत नहीं करते हैं, क्योंकि वह अभी तक जाहिर तौर पर गे नहीं बने हैं। एक यूजर ने मजाक किया, मुझे सच में हैरानी है कि मेरा पूरा ऑफिस अब तक गे क्यों नहीं हो गया। एक अन्य ने लिका, बस कम घंटे काम करने के लिए मैं इस स्टडी को स्वीकार करूंगा और समर्थन करूंगा।
मलेशिया में समलैंगिंक संबंध पर क्या सजा?
मलेशिया में समलैंगिंक संबंध अपराध की श्रेणी में आते हैं। 1936 की संघीय दंड संहिता अप्राकृतिक शारीरिक संबंध और अश्लीलता पर रोक लगाती है। दोषी पाए जाने वालों को 20 साल तक की जेल और कोड़े मारने की सजा हो हो सकती है। ये कानून पुरुष और महिला दोनों पर लागू होते हैं। देश में 2022 से 2025 तक LGBT गतिविधियों से संबंधित 135 मामले दर्ज किए गए हैं।













