• Technology
  • वर्षों पहले ऐपल जो कर चुका अब सैमसंग करने जा रहा, Magsafe जैसा वायरलेस चार्जर लाने की तैयारी

    Samsung Qi2 Wireless charger : सैमसंग भी ऐपल की तरह ही मार्केट में Qi2 वायरलेस चार्जर लाने की तैयारी है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में चार्जर की फोटो लीक हुई हैं। चार्जर को Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 के साथ लान्च करने की उम्मीद है। चार्जर दिखने में ऐपल के मैगसेफ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Qi2 Wireless charger : सैमसंग भी ऐपल की तरह ही मार्केट में Qi2 वायरलेस चार्जर लाने की तैयारी है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में चार्जर की फोटो लीक हुई हैं। चार्जर को Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 के साथ लान्च करने की उम्मीद है। चार्जर दिखने में ऐपल के मैगसेफ (MagSafe) जैसा लग रहा है। बता दें कि ऐपल कई साल से अपने आईफोन में मैगसेफ सपोर्ट दे रहा है। इस लीक से यह भी पता चला है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज में मैग्नेटिक अलाइनमेंट की सुविधा मिल सकती है।

    ऐपल के मैगसेफ से कितना अलग है?

    Sammobile की रिपोर्ट में नए सैमसंग मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर (EP-P2900) की चार फोटो दी गई थीं। फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि सैमसंग ने अपने मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर के लिए Apple के ऑफिशियल MagSafe चार्जर जैसा ही डिजाइन चुना है, लेकिन सैमसंग के चार्जर की हाउसिंग और केबल ब्लैक फिनिश में है। यह गोल और पतला है। इसका केबल फैब्रिक से बना हुआ है। चार्जर के बॉक्स पर ‘Qi2 25W’ की ब्रांडिंग साफ-साफ दिख रही है। यह 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए 45W या उससे ज्यादा पावर वाले PPS एडॉप्टर की जरूरत होगी।

    इस्तेमाल करना होगा खास कवर

    हालांकि, इस चार्जर की पैकेजिंग भी फोटो में दिखी है। उस पर लिखी कुछ बातें चिंता का विषय बन रही हैं। इसके बॉक्स पर लिखा है कि ‘गैलेक्सी फोन को चार्ज करने के लिए इस चार्जर का उपयोग Qi2-रेडी केस के साथ करें। इसका मतलब यह हो सकता है कि गैलेक्सी एस26 में मैग्नेट तो होंगे, लेकिन ठीक से काम करने के लिए आपको एक खास तरह का केस इस्तेमाल करना पड़ेगा। यह थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज महंगी होती है और लोग उसे खरीदने के बाद अन्य एक्सेसरीज खरीदने से बचते हैं।

    Samsung Galaxy S26 Series में मैग्नेट होंगे या नहीं?

    हालांकि, इससे अभी यह भी साफ नहीं है कि गैलेक्सी एस26 में मैग्नेट होंगे या नहीं। लेकिन, संकेत मल रहे हैं कि मैग्नेटिक अलाइनमेंट के लिए केस की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि अगर फोन में मैग्नेट हैं, तो उन्हें सीधे चार्जिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए ना कि केस के जरिए।

    अब यह तो आगे आने वाले समय में पता चलेगा कि इस वायरलेस चार्जर को कब और किन सुविधाओं के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इससे सैमसंग यूजर्स को ऐपल के आईफोन वाली सुविधा मिलने लगेगी, जो आईफोन यूजर्स को पिछले कई साल से मिल रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।