• Entertainment
  • विजय के गांव में रश्मिका मंदाना का जोरदार स्वागत, सत्‍यनारायण पूजा के साथ 44 स्कूलों में स्कॉलरशिप भी

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी और उसके बाद अब दोनों एक्टर के गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजय देवरकोंडा तेलंगाना के महबूबनगर में थुम्मनपेट के रहने वाले हैं। वह जब पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपने गांव पहुंचे, तो गांववालों की खुशी का ठिकाना नहीं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी और उसके बाद अब दोनों एक्टर के गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजय देवरकोंडा तेलंगाना के महबूबनगर में थुम्मनपेट के रहने वाले हैं। वह जब पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपने गांव पहुंचे, तो गांववालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां रश्मिका और विजय ने सभी रस्मों में हिस्सा लिया, सत्यनारायण भगवान की पूजा की और फिर तीन हजार लोगों को खाना खिलाया। इसके साथ ही विजय ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 44 सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया।

    मालूम हो कि विजय और रश्मिका का थुम्मनपेट में नया घर बना है और कपल ने वहीं पर गृहप्रवेश के दौरान सत्यनारायण भगवान की पूजा की। हालांकि, कपल का उनके घर में स्वागत करने से पहले गांववालों ने कुछ रस्में कीं। इसके बाद रश्मिका और विजय ने साथ बैठकर पूजा की सारी विधियों में हिस्सा लिया।

    रश्मिका मंदाना और विजय का गांव में जोरदार स्वागत

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचने से पहले उनके बड़े-बड़े कट आउट्स लगाए गए। डांसर्स और परफॉर्मर्स को उनके स्वागत के लिए बुलाया गया। उन्होंने खूब जोरदार परफॉर्मेंस दी, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। रश्मिका गांववालों से मिलकर खुशी से फूली नहीं समाईं। विजय ने गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रश्मिका भी बेहद एक्साइटेड थीं और हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

    44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप

    इसी बीच विजय ने अपने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया। यह सुनकर सब खुशी से झूम उठे। विजय ने गांववालों से कहा कि अबसे वह लगातार अपने गांव आते रहेंगे। विजय देवरकोंडा ने स्कूली बच्चों के लिए जो किया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। इस दौरान विजय की मां माधवी भी साथ थीं और वह भावुक हो गईं।

    शादी के बाद तिरुपति बालाजी में दर्शन, देशभर में मिठाई और अन्नदान

    मालूम हो कि थुम्मनपेट में विजय के नए घर को लाइटों से सजाया गया था। हैदराबाद में भी विजय का आलीशान घर है। 26 फरवरी को शादी करने के बाद रश्मिका और विजय तिरुपति बालाजी मंदिर गए और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से पहले देशभर में मिठाई बांटी और कई मंदिरों में अन्नदान किया

    4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन, निजी थी शादी

    अब 4 मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में रिसेप्शन है, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। रश्मिका और विजय ने खुद जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया है। 26 फरवरी को हुई शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। रश्मिका और विजय की शादी एक निजी समारोह था और फोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।