• Sports
  • विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार फ्लॉप होने के बाद चमके वेंकटेश अय्यर, कर्नाटक को जमकर धोया

    नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड में कर्नाटक और मध्य प्रदेश का सामना हुआ। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक पर 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की। आखिरकार, मध्य प्रदेश के कप्तान वेंकटेश अय्यर का भी बल्ला जमकर बोला, जिसके लिए फैंस लंबे समय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड में कर्नाटक और मध्य प्रदेश का सामना हुआ। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक पर 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की। आखिरकार, मध्य प्रदेश के कप्तान वेंकटेश अय्यर का भी बल्ला जमकर बोला, जिसके लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, खासकर आरसीबी फैंस।

    बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। हालांकि, इसके बाद अब तक वेंकटेश का बल्ला विजय हजारे में खामोश था। लेकिन, कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने कप्तानी पारी खेली।

    कर्नाटक के खिलाफ चमके वेंकटेश अय्यर

    कर्नाटक के खिलाफ वेंकटेश अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने 5 छक्के और 4 चौकों के दम पर 33 गेंद में नाबाद 65 रन बनाए और एमपी को आसान जीत दिलवाई। वेंकटेश अय्यर का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 196.97 का था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस अय्यर की यह पारी देखकर खुश होंगे।

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर कर्नाटक के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में कर्नाटक 47.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कर्नाटक के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। कप्तान मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। इन फॉर्म देवदत्त पडिक्कल 35 रन बनाकर आउट हो गए।मध्य प्रदेश के लिए शिवांग कुमार ने पंजा खोला, जिसके चलते वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

    208 रन का टारगेट मध्य प्रदेश ने 23.2 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर के 65 रन के अलावा यश दुबे ने 40 रन बनाए। त्रिपुरेश सिंह ने 12 गेंद में 36 रन की तूफानी पारी खेली। 34 रन हिमांशु मंत्री ने भी बनाए। कर्नाटक के लिए 1-1 विकेट श्रीशा अचर, विद्दयधर पाटिल और श्रेयस गोपाल ने लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।