• Sports
  • विराट से तुलना करना बंद करो… बाबर आजम के घटिया शॉट पर भड़का भारतीय दिग्गज, कर डाली ये मांग

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया था। पाकिस्तान की टीम 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए महज 114 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी और 61 रन से मुकाबला हार गई थी।एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया था। पाकिस्तान की टीम 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए महज 114 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी और 61 रन से मुकाबला हार गई थी।एक समय था जब पाकिस्तान के 13 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। उस वक्त पाकिस्तान के लिए क्रीज पर उनके स्टार खिलाड़ी बाबर आजम मौजूद थे, जिनपर पाकिस्तानी फैंस को भरोसा था कि वो वहां से मैच जितवा सकते हैं।

    लेकिन बाबर आजम ने अक्षर पटेल के खिलाफ घुटना टेका और बड़ी हिट लगाने की कोशिश की। वह गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और शर्मनाक तरीके से बोल्ड हो गए। बाबर 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए और अपनी टीम को और मुश्किल में डाल गए। इसपर अब भारत के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने बाबर की आलोचना की है।

    दिनेश कार्तिक ने की बाबर आजम की आलोचना

    दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, ‘लंबे समय से एक तुलना जो होती आ रही है और मुझे सही नहीं लगती। विराट कोहली और बाबर आजम। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि विराट कोहली पारी की शुरुआत में ऐसा शॉट खेलेंगे। यह समर्पण है। यह खुद पर भरोसा नहीं है कि आप टीम को जिता सकते हैं या अपनी टीम को जीत के करीब ले जा सकते हैं। बाबर आजम का स्लॉग करना दिखाता है कि वह रन रेट के साथ चलना चाहते थे। यह वह आमतौर पर नहीं करते हैं।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘यह दबाव को एब्जॉर्ब करना ही महानता की पहचान है। हर गेम आसान नहीं हो सकती। जहां आप आते हैं और कुछ शॉट खेलते हैं। जब मैं बाबर आजम को देखता हूं। मुझे महसूस होता है कि वो बिलीफ या द़ढ़ विश्वास नहीं है। वो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज होने के आसपास भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा बेस्ट हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।