• Entertainment
  • विवेक ओबेरॉय ने ईरान-इजराइल युद्ध के बीच UAE के लोगों से की अपील- पैनिक होने की जरुरत नहींं, शांत रहें

    बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में रहने वाले भारतीयों को एक मैसेज दिया है। उन्होंने मौजूदा हालात के बीच शांति, धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। विवेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूएई में उनके बड़े परिवार और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में रहने वाले भारतीयों को एक मैसेज दिया है। उन्होंने मौजूदा हालात के बीच शांति, धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। विवेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूएई में उनके बड़े परिवार और वहां रहने वाले सभी लोगों के लिए मौजूदा हेडलाइंस भारी लग सकती हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इस देश की नींव शांति, मजबूती और साथ रहने की गहरी भावना पर टिकी है।

    विवेक ओबेरॉय ने कहा कि 200 से ज्यादा देशों के लोग यहां रहते हैं, फिर भी सब एक बड़े परिवार की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। एक्टर ने UAE सरकार, देश की आर्म्ड फोर्सेज और नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी एंड अर्थक्वेक की सराहना की। उन्होंने इनकी निडर लीडरशिप, अथक सुरक्षा प्रयासों और समय पर जारी अलर्ट की तारीफ की, जो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। विवेक ने कहा कि भारत और यूएई के बीच का रिश्ता एक मजबूत पुल की तरह है, जहां हर व्यक्ति की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

    विवेक ओबेरॉय ने दी चेतावनी

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वो सुरक्षित रहें, सरकारी सलाह के अनुसार घर के अंदर रहें और शांत बने रहें। उन्होंने भारत में रहने वाले लोगों से कहा कि वो यूएई में फंसे या प्रभावित लोगों को अपनी दुआओं में जरूर याद रखें। विवेक ने चेतावनी दी कि पैनिक फैलाने वाला न बनें। सिर्फ वेरिफाइड मीडिया और सही सोर्सेज पर ही भरोसा करें। विवेक ने कहा कि हमदर्दी और सहानुभूति सबसे ऊपर होनी चाहिए। पोस्ट के अंत में उन्होंने अमीरात के हर घर में शांति की कामना की।

    एमी विर्क का परिवार UAE में फंसा

    वहीं, पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने भी पोस्ट कर बताया कि वह बहुत परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसी हुई हैं और वापस भारत नहीं आ पा रही हैं। दुबई में रह रहीं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने भी अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया, कुछ भी हो, मन में चिंता और डर बना रहता है, क्योंकि आगे क्या होगा, यह पता नहीं चलता। देर रात होने के बावजूद दिमाग अशांत है। सो भी नहीं पा रही हैं, पूरा दिमाग हाई अलर्ट पर है। इतनी देर हो गई है, लेकिन जाग रही हैं।

    ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय बने विलन

    बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने एक्टिंग से दूरी बनाते हुए दुबई में अपना घर बसा लिया है। वहां वह परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं। एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मुंबई आएंगे, जब काम होगा। वरना दुबई में रियल स्टेट का बिजनेस तो है ही। बीते साल एक्टर ने रोल्स रॉयस भी खरीदी थी। और मौजूदा समय में वह 12 कंपनियों के मालिक हैं। उनकी नेट वर्थ 1200 करोड़ रुपये है और वह अगले साल संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में विलन के रोल में नजर आएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।