• Entertainment
  • वीडियो: रुपाली गांगुली और उनके भाई को मिला अवॉर्ड, लेकिन मंच पर डांस मूव्स दिखाकर भारी पड़ीं मां

    रुपाली गांगुली को टेलिविजन की दुनिया में उनके शानदार काम के लिए ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें टीवी इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। मजेदार ये है कि ये अवॉर्ड सिर्फ अकेले ‘अनुपमा’ ने नहीं, बल्कि उनके भाई ने भी जीता है, जो पेशे से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रुपाली गांगुली को टेलिविजन की दुनिया में उनके शानदार काम के लिए ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ से नवाजा गया है। ये सम्मान उन्हें टीवी इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। मजेदार ये है कि ये अवॉर्ड सिर्फ अकेले ‘अनुपमा’ ने नहीं, बल्कि उनके भाई ने भी जीता है, जो पेशे से कोरियोग्राफर हैं। वहीं इससे भी मजेदार बात ये रही है कि इस मंच पर रुपाली गांगुली की मां अपने बेटे-बेटी पर भारी पड़ गईं, जिन्होंने ‘धुरंधर’ के गाने पर दमदार परफॉर्मेंस दिखाया।

    रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड से जुड़ी खूबसूरत फोटोज पोस्ट की, जिसमें वे स्टेज पर अपने भाई और मां के साथ दिख रही हैं।रुपाली की मां रजनी ने स्टेज पर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर बेटे के साथ जबरदस्त डांस किया और सारी महफिल लूट ली।

    भाई विजय गांगुली ने भी जीता अवॉर्ड, लेकिन मां की हो रही चर्चा

    हालांकि उन्होंने इससे पहले भी इस गाने पर डांस किया है, जिसका डांस रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रुपाली गांगुली की मां का डांस देख हर कोई हैरान था और उन्हें यूजर्स ने ‘रियल स्टार’ कहा था। भले ही गोल्ड अवॉर्ड 2026 रुपाली और उनके भाई विजय गांगुली ने जीता है, लेकिन चर्चा इस वक्त सिर्फ उनकी मां की हो रही है।

    रुपाली ने लिखा- विजय गांगुली और रजनी गांगुली मेरे दो अनमोल रतन

    अवॉर्ड शो की फोटोज पोस्ट करते हुए रुपाली ने कैप्शन में लिखा, ‘इन आइकॉनिक मोमेंट्स के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड का दिल से धन्यवाद और अनुपमा के जन्मदिन पर रुपाली को ये उपहार देने के लिए भी तहे दिल से शुक्रिया। विजय गांगुली और रजनी गांगुली मेरे दो अनमोल रतन और मेरी रीढ़ हैं, और मेरी हिम्मत बनने के लिए अश्विन वर्मा का धन्यवाद। इसके साथ ही मुझे अपनी अनुपमा बनाने के लिए राजन शाही और पूरी टीम को दिल से आभार। अनुपमा ने मेरी जिंदगी बदल दी।’

    2020 में ‘अनुपमा’ ने टीवी पर दस्तक दी थी

    बता दें कि साल 2020 में ‘अनुपमा’ ने टीवी पर दस्तक दी थी और आज 6 साल तक टीवी पर राज कर रही है। शो ज्यादातर समय टीआरपी रेटिंग में टॉप पर रहता है। शो में समाज से जुड़े उन मुद्दों पर फोकस किया जाता है, जिन पर कोई बात करना तक पसंद नहीं करता। शो में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, लेकिन अनुज और अनुपमा की जोड़ी भी पर्दे पर ज्यादा समय तक नहीं दिख पाई। फिलहाल अनुपमा अपनी तीसरी पीढ़ी की उलझनों को सुलझाती दिख रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।