• Religion
  • वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, 12 से 18 जनवरी 2026 : संतुलन बनाने की कोशिश करें, करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे

    वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह कोशिश करनी है कि आप बाहरी कामकाज में थोड़ा संतुलन साधने की कोशिश करें। आपका स्वभाव पहले से तीव्र और रहस्मय रहने वाला है। यह सप्ताह आपके गुणों की परीक्षा ले सकता है। इस सप्ताह आपके संबंध प्रभावशाली लोगों के साथ बनेंगे। आपकी वाणी और आपकी दृष्टि लोगों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह कोशिश करनी है कि आप बाहरी कामकाज में थोड़ा संतुलन साधने की कोशिश करें। आपका स्वभाव पहले से तीव्र और रहस्मय रहने वाला है। यह सप्ताह आपके गुणों की परीक्षा ले सकता है। इस सप्ताह आपके संबंध प्रभावशाली लोगों के साथ बनेंगे। आपकी वाणी और आपकी दृष्टि लोगों पर असर डालेगी। करियर को चमकाने के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे।

    सप्ताह की शुरुआत आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि के साथ होगी। लोग आपकी ओर सहज ही खिंचेंगे। पर इसी के साथ माता पिता को लेकर चिंता भी बनी रहेगी। उनकी शिकायतें, अपेक्षा या उलाहने आपको भीतर से खिन्न कर सकते हैं। इस समय प्रतिक्रिया देने से अधिक आवश्यक है धैर्य रखना। आप किसी की सहायता करके आत्मिक संतोष का अनुभव करेंगे। उच्च पदों पर आसीन मित्रों से लाभ होगा। बड़े अधिकारियों का समर्थन मिलता रहेगा। अच्छी वस्तुओं और सुविधाओं का आनंद मिलेगा। कारोबारी संबंधों में मजबूती आएगी और विस्तार की योजना बनेगी। जीवनसाथी का प्रेम आपको भावनात्मक सुरक्षा देगा, पर उनकी यात्रा या व्यस्तता को लेकर मन में असमंजस रहेगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि इस सप्ताह छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है। भावनाओं की तीव्रता आपको गहराई देगी, पर अतिरेक से बचना आवश्यक होगा।

    सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। हालांकि लापरवाही से कोई काम बनते बनते रह सकता है। किसी चिर प्रतीक्षित योजना में विघ्न से अस्थायी परेशानी होगी। आत्मिक शक्ति में वृद्धि का अनुभव होगा। वरिष्ठ लोगों और सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के सानिध्य से लाभ होगा। किसी बिगड़े रिश्ते में सुधार की संभावना प्रकट होगी। ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी। कारोबारी यात्राओं को फिलहाल टालना उचित रहेगा। संपत्ति या संपत्ति से जुड़े लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नया ऑर्डर या सौदा मिलने की संभावना है। यह भी संभव है कि आपकी किसी बात को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जाए। परिजनों की सामान्य बातें भी इस सप्ताह आपको विचित्र प्रतीत होंगी। यहां संयम और स्पष्ट संवाद ही समाधान बनेगा।

    सप्ताह के अंत में कारोबारी संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। कमाई में वृद्धि के संकेत स्पष्ट हैं। कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। हालांकि बेवजह की होशियारी से बचें। बिना कारण अंतर्मन बेचैन रहेगा, पर किसी पुरानी उलझन से मुक्ति भी मिलेगी। स्वयं पर विश्वास से सफलता मिलेगी और आपके आंतरिक गुणों की सराहना होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। योग और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। मानसिक चंचलता भी रहेगी, इसलिए अनावश्यक चिंता से बचें। नए निवेश में अस्थायी क्षति संभव है, पर घबराने की आवश्यकता नहीं। निवेश में धैर्य आगे चलकर लाभ देगा। छल कपट से दूरी रखें, अन्यथा तनाव बढ़ेगा।

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 9

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।