वेनेजुएला के शेयर बाजार में सोमवार को 16% की तेजी आई थी। इससे पहले 29 दिसंबर को इंडेक्स 22% बढ़ा था और फिर 2 जनवरी को इसमें 7% तेजी आई। पिछले साल नवंबर 2025 को छोड़कर इंडेक्स हर महीने बढ़ा। साल भर में इसने 1,644% का रिटर्न दिया। वेनेजुएला का शेयर मार्केट 2018 में शुरू हुआ था। साल 2019 में इसमें 4,400% और 2020 में 1,380% तेजी आई थी। इसके बाद के चार साल में इसने कम से कम 100% का सालाना रिटर्न दिया। साल 2024 में इसमें सबसे कम 106% की बढ़त दर्ज की गई।
Venezuela Crisis: भारत से 10 गुना चीन का फंसा, ट्रंप के कंट्रोल के बाद वेनेजुएला से बीजिंग आउट, डूबेंगे 10 अरब डॉलर?
तेल का निर्यात
अमेरिका ने शुक्रवार और शनिवार की रात वेनेजुएला पर हमला करके मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। मादुरो पर अमेरिका में कई आरोपों में मुकदमा चलाने की तैयारी है। हालांकि मादुरो ने खुद को निर्दोष बताया है। निवेशकों का ध्यान अब वेनेजुएला से होने वाले तेल की आपूर्ति और अमेरिका के अगले कदमों पर है। ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच 2 अरब डॉलर तक के क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट का समझौता हुआ है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है।
ट्रंप ने साथ ही कहा कि वेनेजुएला से 30 से 50 मिलियन बैरल कच्चा तेल अमेरिका आ रहा है। इस तेल को बाजार के भाव पर बेचा जाएगा। इससे अमेरिका और वेनेजुएला के लोगों का भला होगा। इससे आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 68 सेंट यानी करीब 1.14 फीसदी गिरावट के साथ 60.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच अमेरिका में औसत पेट्रोल की कीमत 2.81 डॉलर प्रति गैलन रह गई है जो 2021 के बाद इसका सबसे कम स्तर है। माना जा रहा है कि इससे अमेरिका को लोगों को इस साल 11 अरब डॉलर की बचत होगी।












