बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी रिश्त ‘वेलकम टू जंगल’ पहले साल 2024 के क्रिसमस पर आने वाली थी लेकिन तब इसे पोस्टपोन कर दिया गया। साल 2025 पूरा निकल या लेकिन इसके थिएटर में आने की कोई खबर नहीं। लेकिन जाते-जाते बताया गया कि 2026 के क्रिसमस पर पक्का आएगी। और अब ताजा अपडेट है कि ये मूवी 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में लाई जाएगी।
‘वेलकम टू जंगल’ की रिलीज डेट
फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस मूवी को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफस, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशर वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासनी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और दलेर मेहंदी होंगे।
अक्षय कुमार की फिल्में
अक्षय कुमार इस वक्त फिरोज नाडियाडवाला के साथ दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक तो ‘वेलकम टू जंगल’ है, जो जून में आएगी। इसके अलावा, ‘हेरा फेरी’ की भी तीसरी किश्त आएगी, जिस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल दिखाई देंगे। वहीं, उनकी प्रियदर्शन के साथ ‘भूत बंगला’ भी 15 मई, 2026 को रिलीज की जाएगी।
फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार
फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स हैं। जिसमें से फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन, सयाजी शिंदे साइड रोल्ड में दिखाई देंगे।
‘वेलकम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि 21 दिसंबर, 2007 में आई ‘वेलकम’ को अनीस बजमी ने डायरेक्ट किया था और फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। इसमें अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, फिरोज खान और मल्लिका शेरावत थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत में 70.13 करोड़ की नेट कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इसने 119.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बजट इसका 48 करोड़ रुपये था और ग्रॉस कलेक्शन भारत में 94.70 करोड़ रुपये था। ओवरसीज 24.80 करोड़ रुपये कमाए थे। सुपरहिट साबित हुई थी।
‘वेलकम बैक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, ‘वेलकम बैक’ 4 सितंबर, 2015 को रिलीज हुई थी। इसे भी अनीस बजमी ने डायरेक्ट किया था। और फिरोड नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर थे। इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, श्रुति हासन और साइनी आहूजा दिखाई दिए थे। ये 90 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने भारत में 96.55 करोड़ रुपये का नेट और 130.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इसने 168.70 करोड़ रुपये और ओवरसीज 38.36 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये एवरेज साबित हुई थी।













