• Sports
  • वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 175 रन, U-19 WC फाइनल में भयंकर शतक, कई रिकॉर्ड टूटकर चूर

    वैभव सूर्यवंशी का नाम एक बार फिर से क्रिकेट जगत की सुर्खियों में छा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। वैभव ने महज 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर न केवल भारतीय पारी को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वैभव सूर्यवंशी का नाम एक बार फिर से क्रिकेट जगत की सुर्खियों में छा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। वैभव ने महज 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर न केवल भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि अपनी प्रतिभा का एक बार फिर से लोहा भी मनवाया। उनकी इस पारी से इंग्लैंड की टीम मैच के शुरुआती पलों से पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पारी में अपने 150 रन भी सिर्फ 72 गेंदों पर पूरे कर लिए। इस पारी में वैभव 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में कुल 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

    वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही जमकर चौके छक्के उड़ाए। इस खिलाड़ी ने मात्र 32 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। लेकिन इसके बाद भी वैभव थमे नहीं और उन्होंने लगातार इंग्लैंड के स्पिनर्स पर अटैक करते हुए अपना शतक भी पूरा कर लिया। इस पारी में कुल 8 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। इससे पहले भी वैभव ने सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी।

    क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड भी तोड़ा

    इस ऐतिहासिक पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है। क्विंटन डी कॉक के नाम 1409 रन दर्ज थे। लेकिन अब वैभव 1412 रनों के साथ उनसे ऊपर पहुंच गए हैं।

    आईपीएल में भी ठोका है शतक

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में उस समय तहलका मचा दिया जब उन्होंने महज 14 साल की उम्र में अपना पहला शतक जड़ा। उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 35 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जिसने विपक्षी टीम के अनुभवी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।