• Business
  • वॉरेन बफे ने ऐमजॉन में बेच दी 77% हिस्सेदारी, ऐपल से भी किया किनारा, मीडिया में फिर मारी एंट्री

    नई दिल्ली: अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन में अपनी 77% हिस्सेदारी बेच दी है। यह बिक्री 2025 की चौथी तिमाही में की गई और इस दौरान कंपनी ने 1.7 अरब डॉलर के शेयर बेचे। दिलचस्प बात है कि ऐमजॉन के शेयरों में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन में अपनी 77% हिस्सेदारी बेच दी है। यह बिक्री 2025 की चौथी तिमाही में की गई और इस दौरान कंपनी ने 1.7 अरब डॉलर के शेयर बेचे। दिलचस्प बात है कि ऐमजॉन के शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई। कंपनी का शेयर इस महीने लगातार नौ दिनों तक गिरा था और इस दौरान उसके मार्केट कैप में 410 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। हालांकि मंगलवार को कंपनी का शेयर 1.19 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ था।

    बर्कशायर हैथवे ने मंगलवार को बताया कि उसने पिछली तिमाही में ऐपल के भी चार फीसदी हिस्सेदारी यानी 2.7 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। साथ ही मीडिया सेक्टर में फिर से एंट्री करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स में निवेश किया है। बफे ने 2020 में इस सेक्टर से किनारा करते हुए अपना न्यूजपेपर बिजनेस बेच दिया था। 2025 के अंत में कंपनी के पास न्यूयॉर्क टाइम्स के 5.07 मिलियन शेयर थे जिनकी कीमत $351.7 मिलियन थी।

    3,950,000% रिटर्न, पूरी दुनिया में नहीं है ऐसी दूसरी मिसाल, आज रिटायर हो रहे वॉरेन बफे

    सबसे बड़ी होल्डिंग्स

    दिसंबर के अंत में बर्कशायर हैथवे में ऐपल (22.60%), अमेरिकन एक्सप्रेस (20.46%), बैंक ऑफ अमेरिका (10.38%), कोका-कोला (10.20%) और शेवरॉन कॉर्प (7.24%) सबसे बड़ी होल्डिंग्स हैं। ऐपल में कंपनी की होल्डिंग्स की वैल्यू 62 अरब डॉलर है। बफे ने हाल ही में बर्कशायर हैथवे की लीडरशिप छोड़ी थी। उनकी जगह 1 जनवरी से ग्रेग एबल को चीफ एग्जीक्यूटिव बनाया गया है। हालांकि बफे अब भी कंपनी के चेयमैन बने हुए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।