कांग्रेस ने कहा है कि सीजफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई। ये बताया गया कि ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर ट्रेड डील की जा रही है। कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरते हुआ कहा, ‘ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर 0% तक घटाएगा। मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया। इससे भारतीय इंडस्ट्री का जबरदस्त नुकसान होगा। यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने।’
कांग्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आखिर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है? हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है?’
कांग्रेस ने कहा, ‘इसके अलावा अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने की बात भी कही है, अगर ऐसा है तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ? ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई, क्या तय हुआ – ये बात देश को जानने का हक है। मोदी सरकार को इस बारे में सारी जानकारी देश और संसद से साझा करनी चाहिए।’













